[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1.75 लाख रुपये की ठगी

क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1.75 लाख रुपये की ठगी

0
क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1.75 लाख रुपये की ठगी

संवाददाता, पटना साइबर शातिरों ने कुल 14 लोगों से ठगी की है. सभी मामले पटना साइबर थाना में दर्ज किये गये हैं. एआइ हैदरी डाक विभाग में फाइनेंस के जनरल मैनेजर हैं. उनके आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1.75 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था. इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे की निकासी हो गयी. इसी तरह रामकृष्ण नगर के रहने वाले आलोक कुमार का क्रेडिट कार्ड भी आइसीआइसीआइ बैंक का है. उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर शातिर ने 50 हजार की खरीदारी कर ली. उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनके पास मैसेज आया. श्रीकृष्णपुरी के रहने वाले निशांत सिंह को शातिर बिजली अधिकारी बनकर फोन किया. शातिर ने उन्हें कहा कि आपका मीटर अपडेट नहीं है. इसके बाद उनसे सुविधा एप इंस्टॉल करवाया और झांसा देकर उनके खाता से तीन बार में 1 लाख रुपया निकाल लिया. इसी तरह आलमगंज के रहने वाले अजय कुमार गुप्ता को शातिर ने स्मार्ट मीटर अपडेट करने के लिए फोन किया और 49 हजार की ठगी कर ली. रेणुका तिर्की दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ की रहने वाली हैं. रेणुका एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं. छठ से ठीक पहले शातिर ने बैंक मैनेजर बनकर उन्हें फोन किया और बोला कि आपके खाता पर छठ का बोनस आया हुआ है. अपना फोन पे खोलिए. इसके बाद शातिर ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा. उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खाता से 96 हजार 376 की निकासी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel