[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना चुनाव : मतगणना शुरू होने के दो घंटे पहले सुबह छह बजे मतगणनाकर्मियों को एएन कॉलेज पहुंचना होगा

चुनाव : मतगणना शुरू होने के दो घंटे पहले सुबह छह बजे मतगणनाकर्मियों को एएन कॉलेज पहुंचना होगा

0
चुनाव : मतगणना शुरू होने के दो घंटे पहले सुबह छह बजे मतगणनाकर्मियों को एएन कॉलेज पहुंचना होगा

संवाददाता,पटना एएन कॉलेज में मतगणना के दिन 14 नवंबर को मतदानकर्मियों को मतगणना शुरू होने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले सुबह छह बजे पहुंचना होगा. एएन कॉलेज में योगदान देने के बाद रैंडमाइजेशन के आधार पर प्रतिनियुक्त टेबल पर कर्मियों को स्थान ग्रहण करना होगा. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से होगी. कर्मियों को मतगणना हॉल में पानी के बोतल, दवा के अलावा बैग, मोबाइल आदि नहीं रखना है. प्रत्येक मतगणना टेबल पर निर्वाची पदाधिकारी की ओर से एक मतगणना पर्यवेक्षक व एक मतगणना सहायक रहेंगे. चुनाव आयोग के प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में एक माइक्रो ऑब्जर्वर प्रतिनियुक्त किये गये हैं. निर्धारित टेबल पर किस मतदान केंद्र का कंट्रोल यूनिट खुलेगा इसके लिए कर्मियों को उपलब्ध सूची देखनी है. कंट्रोल यूनिट को खोलने से पहले उन्हें सील की जांच स्वयं करनी है. इसके बारे में प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों को भी आश्वस्त कराना होगा. बूथ संख्या के अनुसार कंट्रोल यूनिट रहेगा. एक हॉल में मतगणना के लिए 14 टेबल रहेगा. एक राउंड में एक से 14 तक टेबल पर बूथ संख्या एक से 14 का कंट्रोल यूनिट रखा जायेगा. मतगणना के लिए 1050 कर्मी लगाये गये एएन कॉलेज में पटना जिले के सभी 14 विधानसभा में पड़े वोटों की गिनती होना है. इसके लिए 1050 कर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा अन्य कर्मियों को भी सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. मतगणना सहायक प्रत्येक टेबल पर वोटों की गिनती व मिलान करने में सहायता करेंगे. मतगणना पर्यवेक्षक फॉर्म 17 सी के भाग संख्या दो में कंट्रोल यूनिट का परिणाम लिखेंगे. उस पर हस्ताक्षर करेंगे. माइक्रोऑब्जर्वर चुनाव आयोग द्वारा मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. सूत्र ने बताया कि एक अतिरिक्त मतगणना माइक्रोआब्जर्वर व गणना सहायक प्रत्येक राउंड में दो इवीएम की रैंडम जांच करेंगे. माइक्रो प्रेक्षक कंप्यूटर में होनेवाली डाटा इंट्री पर नजर रखेंगे. कंट्रोल यूनिट की सील सही होने पर ही वोटों की गिनती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel