[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बीटेक में बची सीटों पर मॉपअप राउंड के तहत काउंसेलिंग शुरू

बीटेक में बची सीटों पर मॉपअप राउंड के तहत काउंसेलिंग शुरू

0
बीटेक में बची सीटों पर मॉपअप राउंड के तहत काउंसेलिंग शुरू

संवाददाता, पटना राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक कोर्स में बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने मॉपअप राउंड काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह काउंसलिंग उन अभ्यर्थियों के लिए है जो बीसीइसीइबी-2025 (पीसीएम/पीसीएमबी ग्रुप) के तहत पहले या दूसरे राउंड में शामिल नहीं हो पाये थे. जिनका किसी कारणवश नामांकन नहीं हो पाया था. अब ये अभ्यर्थी मॉपअप काउंसलिंग के माध्यम से दोबारा भाग ले सकते हैं. काउंसेलिंग में वैसे उम्मीदवार जो पहले या दूसरे राउंड में भाग नहीं लिया. जिनका अलॉट सीट किसी कारण रद्द हो गया था, भाग ले सकते हैं. इसके साथ ही समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या रिपोर्टिंग सेंटर नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मॉपअप काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे. सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर वेबसाइट पर जाकर निर्देश पढ़ें और काउंसेलिंग प्रक्रिया में भाग लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel