[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तीन प्रखंडों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता

तीन प्रखंडों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता

0
तीन प्रखंडों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता

संवाददाता, पटना

जिले के प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खिलाने के लिए पहले दिन सोमवार को जिले के तीन प्रखंडों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पटना सदर प्रखंड के रसोइयों के लिए कुर्जी स्थित श्रीचंद्रा मध्य विद्यालय में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके साथ ही फुलवारीशरीफ और दुल्हिन बाजार प्रखंड में भी पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया. कुर्जी स्थित श्रीचंद्रा मध्य विद्यालय में 10-10 रसोइयों की अलग टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इस अवसर पर रसोइयों ने विभिन्न व्यंजनों को तैयार कर जज के सामने पेश किया. तीनों टीमों को अलग-अलग व्यंजन बनाने के लिए दिया गया था. इसमें ग्रुप ए ने जीरा-चावल, आलू-सोयाबीन की सब्जी, ग्रुप बी ने पुलाव, काबुली चना का छोला और ग्रुप सी ने खिचड़ी-चोखा बनाकर अपनी पाक कला की प्रतिभा को निर्णयक मंडली के सामने बड़े ही क्रिएटिव अंदाज में पेश किया.

दिया गया पुरस्कार

इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाली टीम को दो हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली टीम को 1500 रुपये और तीसरा पुरस्कार पाने वाली टीम को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. मंगलवार को मोकामा और खुसरूपुर प्रखंड में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. कुल 100 अंकों के लिए आयोजित इस पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाली तीन टीमों का चयन किया जायेगा. चयनित टीम के रसोईया प्रखंडों में स्थित विभिन्न स्कूलों में जाकर अन्य रसाेइयों को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृत कुमार, सरस्वती कुमारी समेत स्कूल के चयनित शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel