[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 88 करोड़ का अंशदान जारी

शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 88 करोड़ का अंशदान जारी

0
शिक्षकेतर कर्मियों के लिए  88 करोड़ का अंशदान जारी

संवाददाता,पटना शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में नयी अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षक/ शिक्षकेतर कर्मियों के लिए सितंबर 2005 से सितंबर 2025 तक का अंशदान जारी कर दिया है. अंशदान के रूप में 88.1 करोड़ रुपये दिये गये हैं. विभाग ने इसको लेकर जरूरी पत्र विश्वविद्यालयों को जारी कर दिया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह अंशदान पटना विश्वविद्यालय, जय प्रकाश विश्वविद्यालय,तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षक/ शिक्षकेतर कर्मियों के लिए जारी किया गया है. इसमें पटना विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लि एस पांच करोड़, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 25.21 करोड़ , तिलका मांझी विश्वविद्यालय को 8.6 करोड़, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए 50 करोड़ रुपये दिये गये हैं. बता दें कि पटना विश्वविद्यालय और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने क्रमश: 20.75 और 68.12 करोड़ की राशि एनपीएस के लिए मांग की गयी थी. संबंधित विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों के एनपीएस खाते में इस राशि को हस्तांतरित करेगा. विभाग ने साफ कर दिया है कि विश्वविद्यालयों को दी गयी राशि को किसी अन्य मद में खर्च नहीं किया जा सकता है. इस आशय की जानकारी सरकार के उप सचिव अमित कुमार पुष्पक ने महालेखाकार बिहार को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel