[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में बनने जा रहा है एक और शानदार घाट, ओपन रेस्टोरेंट- सेल्फी जोन समेत कई अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

पटना में बनने जा रहा है एक और शानदार घाट, ओपन रेस्टोरेंट- सेल्फी जोन समेत कई अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

0
पटना में बनने जा रहा है एक और शानदार घाट, ओपन रेस्टोरेंट- सेल्फी जोन समेत कई अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध
जनार्दन घाट, पटना

Patna Ghat: बिहार की नीतीश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर एक साथ काम कर रही है. इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में अब लोग मरीन ड्राइव के अलावा जनार्दन घाट से भी गंगा नदी की लहरों को नजदीक से निहार सकेंगे. इसके बनने से पटना की खूबसूरती और बढ़ जाएगी. क्योंकि कुछ ही दिनों में यहां मेट्रो सेवा भी शुरू होने जा रही है ऐसे में लोग मेट्रो से लोग जनार्दन घाट से समीप उतर कर यहां आएंगे और पावन नदी की धारा का दर्शन कर पाएंगे.

पटना डीएम ने जारी किया आदेश

पर्यटन विभाग की ओर से जनार्दन घाट पर तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी. इस पूरे इलाके को एक नया मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. पर्यटन निगम ने दीघा घाट से लगभग 100 मीटर पश्चिम में स्थित इस घाट के विकास के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है. पटना डीएम ने एक एकड़ भूमि को पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या-क्या सुविधाएं होंगी उपलब्ध

पर्यटन निगम के महाप्रबंधक चंदन चौहान ने बताया कि जनार्दन घाट पर पर्यटकों के लिए सेल्फी जोन, टिकट काउंटर, ओपन रेस्टोरेंट, पार्किंग, कैफे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उनके मुताबिक इसी साल अप्रैल से प्रतिदिन 25000 पर्यटक यहां विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. आने वाले दिनों में यहां वाटर स्पोर्ट्स की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. आने वाले दिनों में यहां क्रूज चलाई जाएगी जिसपर 200-300 पर्यटक गंगा नदी में सैर कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:  422 करोड़ की लागत से पटना में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जल्द पूरा होगा दो लेन डबल डेकर का काम

Previous article इस दिशा में भोजन करने से लग सकता है वास्तु दोष, जानें किस डायरेक्शन की मुंह करके खाना ठीक
Next article MSSC: पत्नी के नाम से इस स्कीम में लगाएं पैसा, पाएं छप्परफाड़ रिटर्न और मस्त मुनाफा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel