[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना विशेष दर्जा दें तो कांग्रेस भी करेगी मोदी का धन्यवाद : अखिलेश

विशेष दर्जा दें तो कांग्रेस भी करेगी मोदी का धन्यवाद : अखिलेश

0
विशेष दर्जा दें तो कांग्रेस भी करेगी मोदी का धन्यवाद : अखिलेश

पटना. कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया. नालंदा विश्वविद्यालय परिसर के उद्घाटन के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि केवल घूम-घूम कर फीता काटने से समाज व बिहार का भला नहीं होगा. इसके लिए ठोस प्रयास करना होगा. नालंदा विश्वविद्यालय पूरे विश्व के लिए शिक्षा का केंद्र रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत पहले से मांग करते आ रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार की सुध ही नहीं. अगर वे बिहार को विशेष दर्जा देते हैं तो कांग्रेस उन्हें धन्यवाद करेगी. अखिलेश के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राहुल की तस्वीर के आगे केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की. बच्चों के बीच केक के साथ मिठाईयों का वितरण किया गया. इस अवसर पर पार्टी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, राजेश कुमार, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, आनंद माधव, शरवत जहां फातिमा, ज्ञान रंजन ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel