[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Elections: कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों के लिए जारी किया गाइडलाइन, टिकट के लिए पार्टी ने लॉन्च किया QR कोड

Bihar Elections: कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों के लिए जारी किया गाइडलाइन, टिकट के लिए पार्टी ने लॉन्च किया QR कोड

0
Bihar Elections: कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों के लिए जारी किया गाइडलाइन, टिकट के लिए पार्टी ने लॉन्च किया QR कोड

Bihar Elections: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए डिजिटल फॉर्म का स्कैन कोड पोस्टर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जारी किया. पोस्टर जारी करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए क्राइटेरिया बनाया गया है और इस स्कैन कोड के माध्यम से डिजिटल फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है.

क्या बोले राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी किए गए विभिन्न कार्यक्रमों एवं जानकारियों को इस फॉर्म में दर्ज करना है. इस तरीके से आएं आवेदन की स्क्रूटनी होगी और फिर इसके आधार पर प्रत्याशियों का चयन प्रक्रिया अपनाया जाएगा. साथ ही निम्नांकित प्रमुख बिंदुओं की आवश्यकता इस डिजिटल फॉर्म को भरने के लिए जरूरी है जिसमें सर्वप्रथम आपको कार्यों की साप्ताहिक अपडेटेड रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय और वार-रुम को नियमित रूप से भेजना होगा. साथ ही 3000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने के साथ सभी फोटो biharbachao.com इस लिंक पर अपलोड करना है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

क्या है उद्देश्य

साथ ही बूथ कमेटी की अपडेटेड लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय और वॉर रूम में जमा करना है और प्रत्येक पंचायत/वार्ड में 10 महिलाओं की शक्ति समिति की लिस्ट बनाकर भेजनी है. अंतिम अर्हता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा जो भी प्रोग्राम दिया जाए समय पर पूर्ण कर रिपोर्ट भेजने के साथ फेसबुक पर 25 हजार, इन्स्टाग्राम पर 15 हजार फॉलोअर की संख्या सुनिश्चित करते हुए पंचायत-वार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाना भी अनिवार्य है.

इस प्रक्रिया से युवा से लेकर प्रत्येक संभावित प्रत्याशियों को अपने दम पर टिकट वितरण में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने में लाभ होगा. संवाददाता सम्मेलन में बिहार विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि पार्टी ने पारदर्शी तरीके से उम्मीदवार चयन और सबको बराबर हिस्सेदारी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया संचालित कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Previous article पाकुड़ वन विभाग ने पागल बंदर को किया काबू
Next article शिशु संस्कार केंद्र में मनाया गया दिव्यांशु निर्वाण दिवस
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel