[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बछवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा के एजेंट के रूप में कर रहे काम : रामनरेश पांडे

बछवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा के एजेंट के रूप में कर रहे काम : रामनरेश पांडे

0
बछवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा के एजेंट के रूप में कर रहे काम : रामनरेश पांडे

संवाददाता, पटना भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने बछवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी गरीब दास पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में 2020 में बछवाड़ा सीट भाकपा को मिली थी, उस वक्त भी गरीब दास ने निर्दलीय लड़कर भाजपा की मदद की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी गरीब दास ने भीतर से भाजपा उम्मीदवार की मदद की थी. 2025 के चुनाव में भी महागठबंधन में भाकपा को बछवाड़ा सीट मिली हुई है. इसके बावजूद गरीब दास को कांग्रेस ने सिंबल दे दिया है. चुनाव प्रचार के दौरान गरीब दास की भाजपा उम्मीदवार के साथ बैठक की सूचना भी मिली है. इससे साफ हो रहा है कि गरीब दास भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि गरीब दास के परिवार का भाजपा से मिलीभगत का पुराना इतिहास है. फरवरी 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस का समझौता हुआ था. राजद से तत्कालीन विधायक स्वर्गीय उत्तम यादव उम्मीदवार थे, लेकिन कांग्रेस नेता रामदेव राय बागी हो गये थे और भाजपा की मदद ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel