[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना A.N. College को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की पहल, 10 दिनों में हटेगा थाना: सीएम

A.N. College को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की पहल, 10 दिनों में हटेगा थाना: सीएम

0
A.N. College को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की पहल, 10 दिनों में हटेगा थाना: सीएम
एनएन कॉलेज पटना.

A.N College Patna : एनएन कॉलेज के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम सम्राट चौधरी ने किया. इस दौरान एएन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रत्ना अमृत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष कॉलेज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. उन्होंने एएन कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने, कॉलेज परिसर से थाना हटाने तथा कॉलेज की जमीन वापस दिलाने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया.

अनुग्रह ज्योति शोध पत्रिका का विमोचन

इस अवसर पर कॉलेज की शोध पत्रिका ‘अनुग्रह ज्योति’ का भी विमोचन किया गया. कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बिहारवासियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. एएन कॉलेज पटना की पहचान है और राज्य सरकार इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने की दिशा में पहल करेगी.

एनएन कॉलेज की जमीन वापस दिलायी जाएगी

उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर का शैक्षणिक वातावरण लगातार बेहतर हुआ है और अब वहां थाना संचालित करने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले 10 दिनों के भीतर कॉलेज परिसर से थाना को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा. साथ ही भवन निर्माण विभाग से बातचीत कर वाटर बोर्ड के पास स्थित कॉलेज की करीब 20 डिसमिल जमीन भी संस्थान को वापस दिलाई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच अधिक समय बिताने और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में कार्य करना चाहिए. इसके लिए शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था पर भी सरकार विचार करेगी.

इसे भी पढ‍़ें पटना: अब कॉलेजों में रात 8 बजे तक पढ़ाई, एएन कॉलेज से होगी शुरुआत,

Previous article कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरी आसमानी बिजली, बाल-बाल बचा अमीरात का विमान, ग्राउंड स्टाफ झुलसे
Next article योग दिवस पर ऐसे दें छोटा और आसान भाषण, देखें इस बार की थीम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel