[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार में कंपकंपी का दौर अगले 48 घंटे तक रहेगा जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में कंपकंपी का दौर अगले 48 घंटे तक रहेगा जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Bihar Weather: बिहार में कंपकंपी का दौर अगले 48 घंटे तक रहेगा जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
बिहार मौसम अलर्ट

Bihar Weather: जमीन पर पछुआ और जमीन से एक किलोमीटर ऊपर चल रही पुरवैया के असर से बिहार घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली सर्दी के आगोश में है. ऐसे में पूरे प्रदेश में कमोवेश कोल्ड-डे की चपेट में है. सुबह के समय तो अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. बेहद जरूरी काम वाले ही सड़कों पर देखे जा रहे हैं. आगामी दो दिनों तक कमोबेश यही मौसमी दिशा रहने का पूर्वानुमान है. इससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में कोल्ड-डे की स्थिति बनने की आशंका है. साथ ही समूचे बिहार में घने कोहरे की चादर तने रहने का पूर्वानुमान है.

Bihar Weather Alert News
Bihar weather alert news

IMD ने पूर्वानुमान में क्या बताया

आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे से राज्य में विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई है. बिहार के तीन एयरपोर्ट क्षेत्र पटना, पूर्णिया और भागलपुर के आकलन के अनुसार वहां की विजिबिलिटी खासतौर पर प्रभावित हुई. इन तीनों एयरपोर्ट के मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्णिया में विजिबिलिटी शून्य, पटना एयरपोर्ट पर 150 मीटर और भागलपुर की विजिबिलिटी 200 मीटर तक रही. पटना में अति घना कोहरा और गया, भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रहा. छपरा और डेहरी में भी न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस या इससे कम ही दर्ज किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Bihar Weather Alert News 1
Imd alert

दस जनवरी से और बढ़ सकती है ठंड

उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है. दस जनवरी से इसके प्रभावी होने के कारण सर्दी का एक नया दौर शुरू हो सकता है. ऐसे में शीत दिवस के साथ-साथ शीत लहर की भी आशंका है. कड़ाके की ठंड वाली यह मौसमी दशा फसलों के लिए लाभदायक है. गेहूं की खेती को इससे फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें: बर्फीली हवाओं से सिहरा बिहार, इस दिन तक धूप खिलने के आसार कम

Previous article नीतीश के नेतृत्व में बिहार में हो रहा है चहुंमुखी विकास : चंद्रसेन
Next article कल से 10 डिग्री के नीचे रह सकता है न्यूनतम तापमान
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel