[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक जारी रहेगा कंपकंपी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक जारी रहेगा कंपकंपी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

0
Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक जारी रहेगा कंपकंपी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
बिहार मौसम न्यूज

Bihar Weather: पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में है. सोमवार को कोहरे के दौरान पटना,भागलपुर और मुजफ्फरपुर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गयी. राज्य की औसत दृश्यता 100-150 के बीच रही. गलन भरी ठंड के बाद कुछ समय के लिए चमकदार धूप भी निकली. इससे दिन में काफी राहत मिली. आइएमडी पटना ने आठ जनवरी तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में घना से अति घने कोहरे की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. मंगलवार की शाम से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हो सकती है. कमोबेश तीन दिन तक ऐसी स्थिति बने रहने के आसार हैं. कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है.

पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी

आइएमडी ने कोहरे को लेकर पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 10 जनवरी के बाद पारे में कुछ इजाफा होने के आसार हैं. इसके बाद ठंड का एक नया दौर शुरू होने की भी संभावना बतायी गयी है. राज्य में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया है. राज्य में न्यूनतम औसत तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सोमवार को कैसा रहा मौसम का हाल

सोमवार को राज्य के अधिकतर हिस्से में दिन में धूप निकलने की वजह से उच्चतम तापमान में हुई अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया है. पटना में सोमवार को उच्चतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रविवार को 16.3 डिग्री दर्ज किया गया था. वाल्मीकि नगर में सोमवार को उच्चतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मुजफ्फरपुर में उच्चतम तापमान छह डिग्री अधिक पारा बढ़ा. यहां रविवार को उच्चतम तापमान 17.4 डिग्री था, जो सोमवार को बढ़ कर 23 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रविवार को यहां 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. इसी तरह छपरा में उच्चतम तापमान तुलनात्मक रूप में चार डिग्री, गया में दो डिग्री और भागलपुर के उच्चतम तापमान में करीब दो डिग्री का इजाफा दर्ज हुआ है.

इसे भी पढ़ें: पटना में 11 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, शीतलहर को देखते हुए DM ने जारी किया आदेश

Previous article डीएसपी टाउनशिप के एक क्वार्टर में लगी आग
Next article रायना में दामोदर से मिली सूर्यदेव की प्राचीन मूर्ति
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel