[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना एम्स में शुरू होगी कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा, कम सुनने वाले बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

पटना एम्स में शुरू होगी कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा, कम सुनने वाले बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

0
पटना एम्स में शुरू होगी कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा, कम सुनने वाले बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
पटना एम्स की तस्वीर

Patna AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां के इएनटी विभाग में बच्चे, किशोर और युवाओं के बाद अब बुजुर्गों का कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा शुरू करने की तैयारी है. ऐसे में अब यहां अधिक उम्र के सुनाई न देने की समस्या वाले मरीजों को इलाज के बाद राहत मिलेगी. संस्थान में ऐसे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. अधिक उम्र के मरीजों में कॉक्लियर इंप्लांट हो सकेगा.

सबसे अधिक पांच साल तक के बच्चों को लगा है इंप्लांट

इसकी तैयारी संस्थान प्रशासन की ओर से की जा रही है. वर्तमान में शहर के एनएमसीएच और आइजीआइएमएस में बुजुर्गों का भी कॉक्लियर ट्रांसप्लांट तकनीक से इलाज किया जा रहा है. पटना एम्स में वर्तमान में पांच साल से छोटे बच्चों में कॉक्लियर इंप्लांट प्रत्यारोपित किया जा रहा है. अब तक इएनटी विभाग में करीब पांच दर्जन से अधिक बच्चों का सफल कॉक्लियर इंप्लांट प्रत्यारोपित किया जा चुका है. प्रत्यारोपण के बाद बच्चों में सुनने व बोलने की क्षमता विकसित हुई है.

Also Read: बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त, एसटीएफ ने बड़े रैकेट का किया खुलासा

सभी उम्र के मरीजों को मिलेगी कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा

इएनटी विभाग के डॉक्टरों के अनुसार कई लोगों को कान का संक्रमण, चोट लगने या अधिक उम्र आदि कारणों से सुनने की क्षमता चली जाती है. 30 से 40 प्रतिशत मरीजों को मशीन लगाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है. इनके सामने इंप्लांट का ही विकल्प होता है. एनएमसीएच इएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यहां बच्चों के साथ-साथ सभी उम्र के मरीजों को कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा मुहैया करायी जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article महाकुंभ मेला में जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये काम
Next article Game Changer Box Office Collection: राम चरण की गेम चेंजर का छह दिन में हुआ ऐसा हाल, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel