[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna : पाटलिपुत्र स्टेशन के पास किया जायेगा वंदेभारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस

Patna : पाटलिपुत्र स्टेशन के पास किया जायेगा वंदेभारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस

0
Patna : पाटलिपुत्र स्टेशन के पास किया जायेगा वंदेभारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस

संवाददाता, पटना : पटना से खुलने वाली पटना-गोमतीनगर (लखनऊ) समेत चारों वंदेभारत एक्सप्रेस से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब इन ट्रेनों के मेंटनेंस के लिए पाटलिपुत्र स्टेशन के पास कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व मध्य रेलवे को 200 करोड़ की सौगात मिली है. वर्तमान में पटना-हावड़ा, पटना-रांची, पटना-गोमतीनगर और पटना- न्यू जलपाइगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पाटलिपुत्र में कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 630 मीटर लंबी वाशिंग पिट लाइन के साथ निरीक्षण और मेंटेनेंस के लिए शेड युक्त वे-लाइन का भी निर्माण किया जायेगा. सभी लाइन ओवरहेड वायर से युक्त होंगी. हेवी रिपेयर शेड और बोगी रिपेयर शेड की अलग-अलग व्यवस्था होगी. पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स जब पूरा तैयार हो जायेगा, तो इसकी क्षमता एक बार में 24 कोच वाली 10 वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस की होगी. इतना ही नहीं, वर्तमान में राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स को 20 करोड़ की लागत से वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटनेंस के लिए अपग्रेड किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel