[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मुख्यमंत्री आज करेंगे हमारा बिहार हमारी सड़क ऐप का लोकार्पण

मुख्यमंत्री आज करेंगे हमारा बिहार हमारी सड़क ऐप का लोकार्पण

0
मुख्यमंत्री आज करेंगे हमारा बिहार हमारी सड़क ऐप का लोकार्पण

– ग्रामीण सड़कों के रखरखाव की निगरानी के लिए बनाया गया है ऐप संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को संकल्प स्थित समारोह में ””””””””हमारा बिहार हमारी सड़क”””””””” मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत इस एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है. इस ऐप के माध्यम से आमजन अब सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे, और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे संबंधित अधिकारियों को कर सकेंगे. मोबाइल ऐप निर्मित करने का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की देखभाल और रखरखाव में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है. यह ऐप पूरे राज्य में उपलब्ध होगा और लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा. इस ऐप पर राज्य के सभी प्रखंडों में रखरखाव के तहत 63 हजार किमी ग्रामीण सड़कों की सूची उपलब्ध होगी. उपयोगकर्ता अपने प्रखंड की सड़क का चयन कर सकते हैं और गड्ढों या अन्य समस्याओं की रिपोर्ट फोटो के साथ दे सकते हैं. ””””””””हमारा बिहार हमारी सड़क”””””””” ऐप के माध्यम शिकायत दर्ज करने के बाद, संबंधित अधिकारी के द्वारा उस समस्या को तय समय सीमा में हल किया जाएगा. साथ ही समस्या समाधान की स्थिति को भी ऐप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा. एक बार समस्या हल हो जाने के बाद, संबंधित अधिकारी पुनः मरम्मत स्थल की तस्वीर अपलोड करेंगे. इससे ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण और रखरखाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी यातायात व्यवस्था इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी. साथ ही जनता की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आएगी. यह ऐप नागरिकों और सरकार के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है. उपयोगकर्ता ऐप पर किसी भी सड़क की खराब स्थिति का विवरण और उसकी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं. ””””””””हमारा बिहार हमारी सड़क”””””””” ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा. इसे डाउनलोड कर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और बिहार की सड़कों को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel