[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा फेज-2 गोपालगंज से होगी शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा फेज-2 गोपालगंज से होगी शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

0
CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा फेज-2 गोपालगंज से होगी शुरू, शेड्यूल हुआ जारी
नीतीश कुमार (File)

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा फेज-1 की शुरुआत सोमवार को हो गई है. सीएम नीतीश ने इस यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से की है. यह यात्रा 28 दिसंबर तक चलेगी. पहले चरण की समाप्ति से पहले ही नीतीश कैबिनेट ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है. इसकी शुरुआत 4 जनवरी को होगी जो 13 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान सीएम नीतीश गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर का भ्रमण करेंगे. सीएम इन जिलों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जनता को कई योजनाओं की सौगात देंगे.

Newsdeatilsbe48248Dba894A379C98D10F8A6Bbde8310
Pragati yatra phase-2 schedule

यात्रा की डिटेल

कैबिनेट द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम नीतीश दूसरे चरण सबसे पहले गोपालगंज जाएंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. पांच और छह जनवरी को सीएम पटना में रहेंगे. इसके बाद 7 जनवरी को सीएम नीतीश सीवान जाएंगे. फिर 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को सीएम समस्तीपुर का दौरा करेंगे. इसी दिन सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की समाप्ति हो जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फर्स्ट फेज में कहां-कहां जाएंगे नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत वाल्मीकिनगर से हुई. इस दौरान सीएम विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों की राय भी जानेंगे. यात्रा के दौरान वह करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. इस बीच वह विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. यात्रा के पहले चरण में सीएम 23 से 28 दिसंबर तक छह जिलों में जाएंगे.शेड्यूल के अनुसार सीएम नीतीश 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण, 26 को शिवहर और सीतामढ़ी, 27 को मुजफ्फरपुर और 28 दिसंबर को वैशाली का दौरा करेंगे. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री की इस यात्रा को एनडीए गठबंधन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: प्रगति यात्रा पर निकले नीतीश कुमार, बेतिया में चंपारण को दिये कई सौगात

Previous article Delhi Election 2025: दिल्ली के सबसे हॉट सीट ग्रेटर कैलाश का क्या है सियासी माहौल?
Next article बिहार के पांच मुखिया को मिलेगा विशिष्ट सम्मान, सुशासन दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel