[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के मरीन ड्राइव से सभी फैब्रिकेटेड दुकानें हटाई जाएंगी, जानिए सीएम नीतीश का नया प्लान

पटना के मरीन ड्राइव से सभी फैब्रिकेटेड दुकानें हटाई जाएंगी, जानिए सीएम नीतीश का नया प्लान

0
पटना के मरीन ड्राइव से सभी फैब्रिकेटेड दुकानें हटाई जाएंगी, जानिए सीएम नीतीश का नया प्लान
पटना के मरीन ड्राइव पर फैब्रिकेटेड दुकानों की तस्वीर

Patna News: पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर लगने वाली फैब्रिकेटेड दुकानों का प्लान बदल गया है. खरमास के बाद इन दुकानों का आवंटन होना था, लेकिन उससे पहले ही इन्हें हटाने का फैसला ले लिया गया है. सीएम हाउस से दुकानों के मौजूदा डिजाइन को बदलने का निर्देश दिया गया है.

अब पटना स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में नए डिजाइन को फाइनल किया जाएगा. इस बैठक में पटना की मेयर, डीएम, नगर आयुक्त, चेयरमैन समेत सभी बोर्ड मेंबर शामिल होंगे और मिलकर नए प्रस्ताव को मंजूरी देंगे.

सभी दुकानों को गर्दनीबाग में किया जा रहा है शिफ्ट

पहले यहां 500 दुकानें बनाने की योजना थी, लेकिन नए डिजाइन के बाद दुकानों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है. फिलहाल, गंगा पथ पर लगी इन दुकानों को हटाकर गर्दनीबाग में शिफ्ट किया जा रहा है.

जयपुर-इंदौर की तर्ज पर बनेगा नया मॉडल

अचानक निरीक्षण के दौरान बड़े अधिकारियों ने पुराने डिजाइन को खारिज कर दिया. जांच में सामने आया कि स्टॉल में कई खामियां हैं, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती. इसी वजह से डिजाइन बदलने का फैसला लिया गया. अब जयपुर और इंदौर जैसे शहरों की तर्ज पर नए, बेहतर और आकर्षक डिजाइन तैयार किए जाएंगे.

जीविका दीदियों ने दिया प्रस्ताव

पहले से बनी फैब्रिकेटेड दुकानों को लेने के लिए जीविका दीदियों ने लेटर देकर इच्छा जताई है. हालांकि, ये दुकानें जीविका को दी जाएंगी या किसी दूसरे विभाग को, या फिर पटना स्मार्ट सिटी खुद इन्हें चलाकर रेवेन्यू कमाएगी. इस पर फैसला बोर्ड की बैठक में होगा.

280 वेंडरों को मिलनी थी प्राथमिकता

दीघा गोलंबर के पास लंबे समय से स्टॉल लगाने वाले 280 वेंडरों की पहचान की जा चुकी थी. इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें दी जानी थीं. इसके बाद बची दुकानों के लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जाती.

15 करोड़ से ज्यादा की लागत

दुकानों को तीन अलग-अलग साइज में डिजाइन किया गया था. हर दुकान में बेसिन, स्लैब, एग्जॉस्ट फैन, लाइट और बिजली की पूरी व्यवस्था थी. इन दुकानों पर करीब 15.45 करोड़ रुपये खर्च होने थे. अब सबकी नजर पटना स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक पर है, जहां यह तय होगा कि गंगा पथ की दुकानों का भविष्य और नया रूप कैसा होगा.

Also Read: कौन हैं IAS दीपक कुमार मिश्रा? IIT से निकलकर बने ‘ब्यूरोक्रेसी के बॉस’, जिन पर सीएम नीतीश करते हैं आंख मूंदकर भरोसा

Previous article सड़क किनारे लगाये जायेंगे ट्रेडिशनल पौधे : मंत्री
Next article मकर संक्रांति से पहले सजी पतंग की दुकानें, खूब हो रही खरीदारी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel