[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश खरमास बाद फिर निकलेंगे यात्रा पर, जानिए मकसद और किस जिले से होगी शुरुआत

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश खरमास बाद फिर निकलेंगे यात्रा पर, जानिए मकसद और किस जिले से होगी शुरुआत

0
CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश खरमास बाद फिर निकलेंगे यात्रा पर, जानिए मकसद और किस जिले से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरमास के बाद एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं. प्रगति यात्रा के बाद यह उनकी 16वीं यात्रा होगी. आधिकारिक रूप से उनकी नई यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि खरमास बाद वे यात्रा पर निकल सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक रूप से योजना बन रही है.

क्या है सीएम नीतीश की यात्रा का मकसद?

यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जिलों में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे. लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही सरकार के सिस्टम से लेकर जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों से फीडबैक भी लेंगे. वे सीएम महिला रोजगार योजना का हाल भी जानने की कोशिश करेंगे. कुल मिलाकर सरकार की तरफ से लोगों को जो भी वादे किए गए, उसकी जमीनी परख की जायेगी.

इस यात्रा का मकसद यह मैसेज देना है कि सरकार के दावे और वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए पूरे लगन के साथ लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती है.

कहां से हो सकती है यात्रा की शुरुआत?

सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इसकी शुरुआत वाल्मिकी नगर से हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की नई यात्रा दो से तीन चरणों में हो सकती है. बजट सत्र की वजह से कुछ दिनों के लिए यात्रा रुक भी सकती है.

इसके पहले मुख्यमंत्री ने 23 दिसंबर 2024 से 30 जनवरी 2025 तक प्रगति यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की घोषणा की थी, जिन पर काम चल रहा.

मौसम सामान्य होने का इंतजार

मुख्यमंत्री की यात्रा के संबंध में जानकारी के अनुसार ठंड के कम होने का भी इंतजार किया जा रहा है. हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार डिग्री वाले कड़ाके की ठंड और चिलचिलाती कड़ी दोपहरिया में भी अपनी यात्रा की है. लेकिन अभी यह देखा जा रहा कि मौसम इस तरह से ठीक हो जाए कि नियमित रूप से हेलीकॉप्टर उड़ने में कोई दिक्कत नहीं हो.

Also Read: चार दिनों तक बैंकों में लटके रहेंगे ताले, निपटा लें अपना काम  

Previous article Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज भी चलेगी शीतलहरी, गुमला का तापमान 2.2 डिग्री, 11 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
Next article अमर्त्य सेन को SIR नोटिस भेजने पर भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- ‘बांग्ला विरोधियों’ का नामोनिशान मिटा दें
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel