[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar पटना के एएन कॉलेज में इ-लर्निंग सेंटर बनकर हुआ तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

पटना के एएन कॉलेज में इ-लर्निंग सेंटर बनकर हुआ तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

0
पटना के एएन कॉलेज में इ-लर्निंग सेंटर बनकर हुआ तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

एएन कॉलेज के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा और बिहार सरकार प्रदत्त नवनिर्मित भवनों व इ-लर्निंग सेंटर का उद्घाटन 25 जनवरी को एएन कॉलेज पटना के परिसर में होगा. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसको लेकर लगातार तैयारी जारी है.

साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से हुआ सेंटर का निर्माण

कॉलेज के प्राचार्य प्रो शशि प्रताप शाही ने कहा कि कॉलेज में अब इ-लाइब्रेरी कम इ-लर्निंग सेंटर का लाभ स्टूडेंट्स को मिलेगा. करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सेंटर का निर्माण कराया गया है. यह निर्माण बिहार स्टेट एजुकेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने किया है. सेंटर को कॉलेज के बाहर के छात्र भी उपयोग कर सकेंगे, ऐसी व्यवस्था रहेगी. हालांकि बाहरी छात्रों को इसके लिए कुछ भुगतान करना पड़ेगा. जबकि कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए यह पूरी तरह से निःशुल्क होगा.

लेट नाइट तक पढ़ सकेंगे ऑनलाइन

कॉलेज में उक्त सेंटर को 12 घंटे या उससे अधिक समय तक खुला रखने की योजना है. इस प्रकार छात्र लेट नाइट तक यहां ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं. फिलहाल कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए मैनुअल लाइब्रेरी भी मौजूद है. विभागीय लाइब्रेरी भी है. कॉलेज की मुख्य लाइब्रेरी का ऑटोमेशन कर दिया गया है. अब छात्रों को किताबें खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्रो एसपी शाही ने बताया कि इ-लर्निंग सेंटर एक तरह का अनोखा प्रयोग है. इसमें कॉलेज के छात्रों के साथ ही बाहरी छात्रों के भी उपयोग की इजाजत होगी. इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. छात्रों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा.

Also Read: बिहार में एक बार फिर पेपर लीक की आशंका, जमुई में ट्रेजरी की जगह सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचा इंटर का पेपर

25 जनवरी से खुल जायेगा अटल पथ की तरफ का गेट

परीक्षा भवन के सेकेंड फ्लोर का उद्घाटन होगा. इसकी क्षमता करीब एक हजार स्टूडेंट्स की है. कॉलेज की चहारदीवारी 3.85 लाख, ऑडिटोरियम 10 करोड़ व गर्ल्स कॉमन 55 लाख के साथ अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन होगा. इसके साथ अटल पथ के तरफ स्थित गेट भी 25 जनवरी से खुल जायेगा. इन सभी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel