[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, आज ही मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात

राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, आज ही मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात

0
राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, आज ही मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात
सीएम नीतीश बने राज्यसभा सांसद

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं. आज उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी कर सकते हैं.

चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड

लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद के बाद अब सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा में अपनी भूमिका निभायेंगे. इसी के साथ नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बना दिया है. पहली बार सीएम नीतीश राज्यसभा पहुंचे हैं. राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद अब जल्द ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में बिहार के अगले सीएम को लेकर चर्चा तेज है.

दिल्ली पहुंचने पर सीएम नीतीश ने क्या कहा था?

शपथ ग्रहण के सिलसिले में सीएम नीतीश गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, हमने तय कर लिया है, जिसके बारे में आप सभी को पहले ही बता दिया है. पिछले 20 साल से बिहार में काम कर रहे हैं. अब दिल्ली में ही रहकर काम करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा था कि वहां का सबकुछ छोड़कर अब यहीं रहेंगे.

इतना ही नहीं, जब उनसे बिहार के मुख्यमंत्री पद और वहां की जिम्मेदारियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे तीन-चार दिन के बाद वापस जायेंगे और सब कुछ व्यवस्थित कर देंगे. नये लोग देखेंगे. इस तरह से बिहार के नए सीएम को लेकर एनडीए क्या फैसला लेती है, इसका इंतजार किया जा रहा है.

BJP की बैठक में सीएम पर चर्चा

आज ही दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होगी. इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में नई सरकार के गठन और संभावित सीएम के नाम पर चर्चा करना बताया जा रहा है.

Also Read: ‘नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा’, JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

Previous article अंत को स्वीकार कर लो… अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल, क्या अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे एक्टर?
Next article गुमला में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel