[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सीएम नीतीश ने किया विधानसभा में गेस्ट हाउस का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

सीएम नीतीश ने किया विधानसभा में गेस्ट हाउस का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

0
सीएम नीतीश ने किया विधानसभा में गेस्ट हाउस का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास
विधानसभा में गेस्ट हाउस का उद्घाटन करते नीतीश कुमार

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में अतिथिशाला का उद्घाटन किया है. इस मौके पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित कई मंत्री मौजूद रहे. बता दें कि इस आकर्षक एवं खूबसूरत दिख रहे अतिथिशाला भवन में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस अतिथिशाला का लाभ सभी विधायकों और विधान पार्षदों को मिलेगा. जो परेशानियां आती थीं उनका भी निदान होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा के शताब्दी वर्ष पर आज के शुभ दिन से इसकी शुरुआत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से शिलान्यास किया गया था. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसका उद्घाटन किया गया. उन्होंने आगे कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारी डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है और सरकार इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा में एक अतिथिशाला की आवश्यकता बहुत दिनों से महसूस की जा रही थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अध्यक्ष की पहल पर इसे बनवा भी दिया है. यह अच्छी बात है.

Cm 2
सीएम नीतीश ने किया विधानसभा में गेस्ट हाउस का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास 3

Also Read: एअर इंडिया एक्सप्रेस की तीन नई फ्लाइटें आज भरेंगी उड़ान, ऐसे किया जाएगा स्वागत

20 और 21 जनवरी को पीठासीन अधिकारीयों का होगा सम्मेलन

बता दें कि बिहार में 20 और 21 जनवरी को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. विधानसभा परिसर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे. इसी क्रम में विधानसभा में अतिथिशाला का उद्घाटन किया गया है. इस सम्मेलन में पूरे देश के पीठासीन पदाधिकारी, 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, छह विधानसभा परिषद के सभापति और केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर सहित 264 अतिथि शामिल होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Bihar News: गोपालगंज में आधी रात को घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, देवदूत बने ग्रामीण
Next article Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान जा रहे प्रयागराज? जरूर घूमें ये जगहें
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel