[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मुख्यमंत्री ने राजधानी में बन रहे बिहार इंजीनियरिंग और मेडिकल विवि का किया निरीक्षणतेजी से निर्माण पूर्ण करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजधानी में बन रहे बिहार इंजीनियरिंग और मेडिकल विवि का किया निरीक्षणतेजी से निर्माण पूर्ण करने का दिया निर्देश

0
मुख्यमंत्री ने राजधानी में बन रहे बिहार इंजीनियरिंग और मेडिकल विवि का किया निरीक्षणतेजी से निर्माण पूर्ण करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजधानी में बन रहे बिहार इंजीनियरिंग और मेडिकल विवि का किया निरीक्षण

तेजी से निर्माण पूर्ण करने का दिया निर्देश

संवाददाता,पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी के मीठापुर में निर्माणाधीन बिहार इंजीनियरिंग विवि और बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विवि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय के बनाये जा रहे मुख्य भवन, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, परीक्षा एवं मूल्यांकन भवन, सभागार, स्टॉफ क्वार्टर सहित सभी संरचनाओं का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य ऐसा हो कि परिसर देखने में अच्छा लगे. उन्होंने कहा कि मीठापुर के इस क्षेत्र में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विवि, निफ्ट, चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी एवं मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विवि जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान बनाये गये हैं. यह पूरा क्षेत्र काफी अच्छा हो गया है. इन दोनों विवि का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा तो यह क्षेत्र और भी अच्छा दिखेगा. निरीक्षण के दौरान विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डाॅ प्रतिमा एस वर्मा तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रेजेंटेशन दकर बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

27 जुलाई, 2022 को हुई थी बिहार इंजीनियरिंग विवि की स्थापना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 27 जुलाई, 2022 को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी. इसके भवन के निर्माण के लिए मीठापुर, पटना में पांच एकड़ भूमि आवंटित की गयी. इंजीनियरिंग विवि का मुख्य भवन चार मंजिल का होगा. इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 1,11,732 वर्गफुट है. इसके भूतल पर डीन कार्यालय, रजिस्ट्रार का कार्यालय, कैफेटेरिया एवं अन्य कार्यालय, प्रथम तल पर कुलपति कार्यालय, मीटिंग हॉल तथा मूल्यांकन केंद्र बनाये जा रहे हैं. दूसरे तल पर कार्यालय कक्ष, भंडारगृह आदि तीसरे तल पर पांच अभिलेखागार, भंडारगृह आदि तथा चौथे तल पर मूल्यांकन केंद्र एवं दो बड़े बहुउद्देशीय हॉल बनाये जा रहे हैं. साथ ही इस परिसर में एक अतिथि गृह का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आठ कमरे तथा चार सुइट रूम का निर्माण किया जाना है. यहां एक केयर टेकर आवास का भी निर्माण किया जा रहा है.

27567 वर्गमीटर में बनेगा मेडिकल विवि

राज्य में सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत स्थापित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विवि के नये भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. भवन का कुल क्षेत्रफल 27567 वर्गमीटर है. परियोजना के दो भाग हैं. पहले भाग में 12645 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का मुख्य विश्वविद्यालय भवन, बनेगा. इसमें प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन, परीक्षा कक्ष, औषधालय, बहुउद्देशीय मंच, प्रतीक्षालय कक्ष, सूचना केंद्र, नामांकन शाखा, कुलाधिपति कक्ष, प्रशिक्षण सह स्थानन शाखा आदि हैं. दूसरे भाग उपभवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 14922 वर्गमीटर है, इसमें कुलपति आवास, विश्वविद्यालय अतिथि गृह तथा बहुउद्देशीय सभागार की व्यवस्था की गई है.

यह रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डाॅ प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार इंजीनियरिंग विवि के कुलपति डाॅ सुरेश कांत वर्मा, बिहार मेडिकल विवि के कुलपति एसएन सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel