[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना क्लैट : पिछले साल से आसान रहा प्रश्न, 4288 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

क्लैट : पिछले साल से आसान रहा प्रश्न, 4288 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

0
क्लैट : पिछले साल से आसान रहा प्रश्न, 4288 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

क्लैट. 26 राष्ट्रीय विधि विवि में मिलेगा प्रवेश, बिहार में छह केंद्रों पर हुई परीक्षा संवाददाता, पटना कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2024 की ऑफलाइन परीक्षा रविवार को शहर के पांच सेंटर पर हुई. परीक्षा के लिए पूरे बिहार में छह केंद्र बनाये गये थे. पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी परीक्षा हुई. क्लैट में शामिल होने के लिए बिहार से 4414 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 4288 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके. यूजी (एलएलबी) के लिए 4026 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 3927 परीक्षार्थी ही शामिल हुए. वहीं, पीजी (एलएलएम) के लिए 388 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा में 361 परीक्षार्थी ही शामिल हुए. इस तरह यूजी में 97.54 प्रतिशत व पीजी में 93 प्रतिशत उपस्थिति रही. पूछे गये 120 प्रश्न : परीक्षा दो बजे से चार बजे तक हुई. परीक्षा देकर निकलने वाले परीक्षार्थियों ने क्लैट पेपर को पिछले साल से आसान बताया. छात्रा प्रीति ने बताया कि इंग्लिश सेक्शन भी काफी आसान था. 450 वर्ड्स के आसपास के सभी पैसेज थे. अनमोल ने बताया कि करंट अफेयर्स के प्रश्न देख कर मन काफी खुश हो गया था. सारे महत्वपूर्ण टॉपिक्स डायरेक्ट पूछे गये थे. जनरल नॉलेज सेक्शन को घुमाया नहीं गया था. वहां से डायरेक्ट प्रश्न पूछे गये थे. परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे गये और उसके लिए 120 मिनट का समय मिला. इस बार का पेपर गत वर्ष कि तरह आसान था. पूरे पेपर में रिजनिंग व मैथ्स के सेक्शन आसान से मॉडरेट लेवल के थे. लेकिन ओवरऑल लेवल को देखा जाये, तो पेपर आसान था. 26 एनएलयूज के यूजी कोर्स में 3650 सीटें : देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में यूजी व पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए यह परीक्षा कन्सोर्टियम ऑफ एनएलयूज की ओर से आयोजित की गयी़ अभिषेक गुंजन ने बताया कि इस बार दो और नये एनएलयू शामिल हुए़ इनमें एनएलयू गोवा व प्रयागराज शामिल हुए हैं. इस तरह क्लैट के माध्यम से प्रवेश मिलने वाले एनएलयू की संख्या 26 हो गयी हैं. कुल मिला कर इस बार 26 एनएलयूज के यूजी कोर्स में उपलब्ध लगभग 3650 सीटों के लिए 60-70 हजार विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमायी है. जनरल कैटेगरी का कट ऑफ 75 रहने की संभावना बिहार में यह परीक्षा चाणक्य नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी, डीएवी बीएसइबी, मगध महिला कॉलेज, पटना सायंस कॉलेज, पटना लॉ कॉलेज व लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर में हुई. क्लैट विशेषज्ञ व लॉ प्रेप के को फाउंडर अभिषेक गुंजन ने बताया की इस बार क्लैट के पेपर में जेनरल नाॅलेज के 28, लीगल के 32 और अंग्रेजी के 24 प्रश्न पूछे गये और इन प्रश्नों का लेवल आसान था. रिजनिंग के 24 प्रश्न व मैथ्स 12 प्रश्न पूछे गये, जिनका लेवल मॉडरेट था. गुंजन ने बताया कि क्लैट 2025 में जनरल कैटेगरी का 75, ओबीसी का 68, एससी का 59, एसटी का 54, इडब्ल्यूएस का 69, पीडब्ल्यूडी का 55 अंक के आसपास कट ऑफ रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel