[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पंचायत के दौरान झड़प, पिस्टल के साथ हमलावर को सौंपा

पंचायत के दौरान झड़प, पिस्टल के साथ हमलावर को सौंपा

0
पंचायत के दौरान झड़प, पिस्टल के साथ हमलावर को सौंपा

बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलाही गांव में पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. एक हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. उसके पास से एक पिस्तौल और दो गोली बरामद हुई है. आरोपी की पहचान मुरारी कुमार बरियारपुर के रूप में हुई है.

बरियारपुर गांव में बंगाली केवट और मुरारी केवट के बीच में बिजली विभाग के बिल को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के लेकर पंचायत बुलायी गयी थी. एक दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी. इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आपसी रंजिश में मां बेटी को पीटा ,फायरिंग का आरोप

बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाबबाग गांव में घर में घुसकर कुछ लोगों ने शीला देवी और उसकी पुत्री डोली कुमारी के साथ मारपीट की.

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने गोली भी चलायी है. इस संबंध में डोली कुमारी का कहना है कि वह घर में अकेली थी और पिता एनटीपीसी में काम करने गये थे. इसी दौरान पिस्तौल लेकर चार लोग घर में घुस गये और तोड़फोड़ शुरू कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

रेल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को जेल भेजा

बाढ़. रेल पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि दया चक मोहल्ले में छापेमारी करते हुए मारपीट के आरोपी अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले बदमाश ने नशे की हालत में स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर सरकारी शौचालय के संचालक दिलीप कुमार और उसके पुत्र विष्णु कुमार पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट के साथ-साथ पत्थर बाजी की थी. लिखित शिकायत के आरोप में मामला दर्ज करते हुए बदमाश को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel