[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पारस, मिलने पहुंचे चिराग पासवान

सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पारस, मिलने पहुंचे चिराग पासवान

0
सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पारस, मिलने पहुंचे चिराग पासवान
पशुपति पारस से मिलने पहुंचे चिराग पासवान

Chirag Paswan: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई. सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

जल्द स्वस्थ होने की कामना की

यह खबर जैसे ही लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली, वह तुरंत अस्पताल पहुंच गए. चिराग ने अपने चाचा से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन पारस उनके लिए पिता समान हैं और वह एक बेटे की तरह उनसे मिलने आए हैं.

रामविलास पासवान की मौत के बाद हुआ था विवाद

रामविलास पासवान के निधन के बाद परिवार और पार्टी में बड़ा विवाद सामने आया था. उनकी विरासत को लेकर चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच मतभेद बढ़ गए थे. इसी विवाद के बाद लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी. एक तरफ चिराग पासवान की लोजपा (रा) बनी, तो दूसरी तरफ पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बनी.

केंद्र की राजनीति में भी इसका असर दिखा. पारस केंद्रीय मंत्री बने, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जब चिराग की एनडीए में वापसी हुई, तो पारस को किनारे कर दिया गया. बाद में उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मिट रही दूरियां

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पारस ने एनडीए से अलग राह चुनी, लेकिन उनकी पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली. हालांकि अब रिश्तों में नरमी दिख रही है. हाल के महीनों में चाचा-भतीजा कई मौकों पर करीब आते नजर आए हैं. खगड़िया के एक पारिवारिक कार्यक्रम में चिराग ने चाचा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. हाल ही में पारस ने यह भी कहा था कि अगर चिराग बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें खुशी होगी.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ही क्यों बने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, इन वजहों से रेस में निकले सबसे आगे

Previous article 21 तक मनेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह, बनें जागरूक
Next article शिक्षा और एकजुटता से समाज में आयेगा बदलाव
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel