[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा, लखनऊ में गरजे चिराग पासवान

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा, लखनऊ में गरजे चिराग पासवान

0
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा, लखनऊ में गरजे चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिसने भी भगवान श्रीराम के भक्तों की आस्था को चोट पहुंचाई है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलते हुए चिराग ने कहा कि इस घटना की एसआईटी जांच चल रही है और टीम अपना काम मुस्तैदी से कर रही है. पुलिस ने कुछ कार्रवाई भी की है और जो भी इस पूरे मामले में दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा भुगतनी होगी. इसके साथ ही उन्होंने भरत तिवारी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले के गुनहगारों को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

कांग्रेस और सपा ने जनता के बीच फैलाया आरक्षण का भ्रम

इससे पहले चिराग पासवान ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. यह कार्यक्रम लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया था.

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने पिछले चुनावों के दौरान लोगों के बीच यह झूठ और भ्रम फैलाया कि देश में आरक्षण और संविधान खतरे में है.

विपक्ष ने संसद के भीतर हाथ में संविधान लेकर लोकसभा को गुमराह करने की कोशिश की, जबकि हकीकत यह है कि इन पार्टियों ने खुद हमेशा बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया है.

जब तक चिराग जिंदा है, आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं

चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं और देश की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब तक वह राजनीति में जिंदा हैं, तब तक देश के संविधान और आरक्षण को आंच भी नहीं आ सकती. उन्होंने कहा कि जो लोग बार-बार समाज में डर का माहौल बनाते हैं, उन्हें उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. हमारा असली मकसद जात-पात, मजहब और धर्म की दीवारों को तोड़कर पूरे समाज को एक साथ आगे बढ़ाना और देश को विकसित करना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कांग्रेस को कभी नहीं रही दलित समाज की चिंता- चिराग

अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए चिराग ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के तीन दशक बीत जाने के बाद भी संसद भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर तक नहीं लगवाई थी. बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित कराने और संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लगवाने का असली काम हमारे नेता रामविलास पासवान के प्रयासों से ही मुमकिन हो पाया था.

देश में सबसे पहले दलित समाज को हक दिलाने और आरक्षण की मजबूत मांग उठाने वाले नेता रामविलास पासवान ही थे. कांग्रेस और सपा ने हमेशा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को आपस में बांटकर राज किया है, इसलिए अब ऐसे लोगों की जवाबदेही तय करने का समय आ गया है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

सैलरी चाहिए तो 20 जुलाई तक करें यह काम, बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने जारी किया निर्देश

Previous article JP University UG Admission: पहली मेरिट लिस्ट से दाखिला का आज अंतिम दिन, 10 जुलाई तक जारी होगी दूसरी सूची
Next article 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बक्सर में विस्तृत बैठक
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel