[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना विजुअल कंटेंट के जरिये बच्चे जानेंगे औषधीय पौधों के गुण

विजुअल कंटेंट के जरिये बच्चे जानेंगे औषधीय पौधों के गुण

0
विजुअल कंटेंट के जरिये बच्चे जानेंगे औषधीय पौधों के गुण

-स्कूलों में हर्बल पौधे लगाने के लिए किया जायेगा प्रेरित

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को औषधीय पौधे के गुणों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी. इसके लिए एससीइआरटी की ओर से वीडियो कंटेंट तैयार किया जा रहा है. अलग-अलग औषधीय गुणों वाले पौधे के बारे में पांच से 10 मिनट के वीडियो कंटेंट में बच्चों को जानकारी दी जायेगी. इसमें हल्दी, चंदन, मीठी नीम, गिलोय, सर्पगंधा, ब्राह्मी, सहजन, चाय, करंज, आंवला, अमरूद व तुलसी आदि को शामिल किया गया है. वीडियो कंटेंट में इन औषधीय पौधे के गुणों को बताने के साथ ही इसे कम जगह में कैसे लगा सकते हैं इसके बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जायेगी. वीडियो कंटेंट तैयार करने के लिए बायोलॉजी विषय के शिक्षकों का चयन किया गया है. यह शिक्षक सप्ताह में दो दिन वीडियो कंटेंट तैयार करेंगे. अलग-अलग क्लास के बच्चों के लिए तैयार किये गये वीडियो कंटेंट को स्कूलों में दिखाया जायेगा. इसके साथ ही इस वीडियों की लिंक भी शेयर की जायेगी जिससे शिक्षक अपनी सुविधा अनुसार इसे विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे. सरकारी स्कूलों को विभाग की ओर से दिये गये टैब में भी एससीईआरटी की ओर से तैयार किये गये वीडियो कंटेंट को प्ले किया जा सकेगा.

बच्चों को घरों में भी औषधीय पौधे लगाने के लिए किया जायेगा प्रेरित

इस योजना के तहत क्लास में शिक्षक वीडियो कंटेंट से पौधे के गुर बताने के साथ ही अपने-अपने घरों में भी औषधीय पौधा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे. जिन स्कूलों में पोषण वाटिका होगी वहां अलग से औषधीय पौधे लगाने के लिए क्यारी भी तैयार की जायेगी. पोषण वाटिका की देखरेख करने के साथ ही शिक्षक बच्चों को औषधीय पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित करेंगे. इसमें उच्च रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले पौधे भी लगाने और उसके संरक्षण के बारे में बच्चों को जानकारी दी जायेगी.

औषधीय पौधे लगाने के साथ ही भेजना होगा फोटो

जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से विभिन्न प्रखंडों के वैसे स्कूल जहां पर्याप्त जगह है और पोषण वाटिका तैयार की गयी है. वहां औषधीय पौधे लगाने का निर्देश दिया है. जिन स्कूलों में पर्याप्त जगह है वहां औषधीय पौधे लगाने के साथ फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा गया है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सम्मानित किया जायेगा.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel