[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

कैंपस : कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

0
कैंपस : कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

संवाददाता, पटना नये शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एडमिशन लेने वाले जिले के प्राथमिक स्कूल (कक्षा एक से पांच तक) में पढ़ रहे बच्चों को विभाग की ओर से स्कूल बैग दिया जायेगा. पिछले वर्ष कक्षा एक से तीन के तक के बच्चों को स्कूल बैग दिया गया था. इस वर्ष कक्षा से पांच तक के बच्चों को स्कूल बैग देने का निर्णय लिया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कक्षा से पांच तक में पांच लाख बच्चे नामांकित हैं. अब भी सभी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया जारी है. अभी स्कूलों में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा से आठ तक के स्कूल बंद कर दिये गये हैं. स्कूल खुलने के बाद बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध करा दिये जायेंगे. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कुछ प्रखंडों में यह सामग्री पहुंचा भी दी गयी है. स्कूल बैग में वाटर बोतल, पेंसिल, स्लेट, शार्पनर, रबर, कलर, ड्राइंग बुक, डायरी, कविता से संबंधित किताबें, गणित का अंक समझने के लिए किट, खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने वाली किट आदि चीजें रहेंगी. इसका मूल उद्देश्य प्राथमिक स्तर में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना है. इन सब चीजों से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को समय समय पर एससीइआरटी द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel