[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Election: बिहार आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सभी प्रमंडलों का करेंगे दौरा! इसके बाद चुनाव का हो सकता है ऐलान

Bihar Election: बिहार आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सभी प्रमंडलों का करेंगे दौरा! इसके बाद चुनाव का हो सकता है ऐलान

0
Bihar Election: बिहार आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सभी प्रमंडलों का करेंगे दौरा! इसके बाद चुनाव का हो सकता है ऐलान
ज्ञानेश कुमार की तस्वीर

Bihar Election: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार राज्य के सभी नौ प्रमंडलों का दौरा कर चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे. निर्वाचन विभाग ने इस समीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों की अद्यतन रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तैयार रखें.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सौंपी तैयारियों की रिपोर्ट

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने सोमवार को चुनाव आयोग को प्रदेश की चुनावी तैयारियों से जुड़ी एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है. सूत्रों के अनुसार, इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बिहार दौरा तय किया जाएगा, जो या तो इस महीने के अंत में या फिर जुलाई की शुरुआत में संभव है. इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी तय मानी जा रही है.

वोटिंग टर्नआउट रेट बढ़ाने को लेकर की गई थी समीक्षा बैठक

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अप्रैल को निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग के नेतृत्व में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की समीक्षा सह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था. इसके बाद 15 मई को निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने राज्य का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था. वहीं, हाल ही में 14 जून को आयोग के सचिव संतोष कुमार और मीडिया प्रभाग के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार की टीम ने राज्य में स्वीप (मतदाता जागरूकता) कार्यक्रम और वोटिंग टर्नआउट रेट (VTR) बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक की थी.

आयोग जल्द करेगा घोषणा

आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोग ने राज्य प्रशासन को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावनाएं भी तेज़ हो गई हैं. जनता की निगाहें अब आयोग की घोषणा पर टिकी हुई हैं.

Also Read: बिहार पुलिस का ‘दबंग चेहरा’, जिसके एक्शन से थर्राते हैं अपराधी! जानिए कौन हैं पटना के नए सिटी SP भानु प्रताप सिंह

Previous article Success Story: कभी बेचा करते थे नमक-हल्दी, अब हर मिनट कमा रहे 3 करोड़ रुपये, मस्क को भी पीछे छोड़ा
Next article MP Board Supplementary Exam 2025: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा आज से, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel