[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Chandan Mishra Murder Case: कौन है निशु खान, जिसके आवास पर रची गई चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश?

Chandan Mishra Murder Case: कौन है निशु खान, जिसके आवास पर रची गई चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश?

0
Chandan Mishra Murder Case: कौन है निशु खान, जिसके आवास पर रची गई चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश?
Chandan Mishra Murder Case

Chandan Mishra Murder Case: बक्सर के गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ समेत 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया. इन आरोपियों में निशु खान भी शामिल है, जिसके बारे में बताया गया कि, चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश इन्हीं के आवास पर रची गई थी. इस बीच हर कोई जानना चाह रहा कि, निशु खान आखिर है कौन?

समनपुरा का रहने वाला है निशु खान

जानकारी के मुताबिक, निशु खान समनपुरा का रहने वाला है. निशु खान को समाजसेवी के तौर पर बताया गया. लेकिन, निशु खान का नाम अपराध की दुनिया में भी शामिल है. इतना ही नहीं, निशु खान, तौसीफ बादशाह का ममेरा भाई बताया जा रहा है. सूत्रों की माने तो, निशु लकवाग्रस्त है और वह पहले गोली लगने से घायल हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, निशु ने अपने घर में मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह और अन्य शूटरों को हत्या से पहले पनाह दी थी.

अस्पताल की रेकी शूटरों ने की

यह भी बताया जा रहा है कि, हत्या की साजिश निशु के समनपुरा स्थित घर पर रची गई जहां शूटरों ने अस्पताल की रेकी की. इसके अलावा आरोपियों को निशु की ओर से लॉजिस्टिक सपोर्ट देने की भी बात की जा रही है. इस तरह से पुलिस की ओर से बड़ा खुलासा चंदन हत्याकांड में आज किया गया है.

कोलकाता पुलिस ने किया सहयोग

बता दें कि, घटना में कार्रवाई को लेकर कोलकाता पुलिस और कोलकाता STF का अत्यंत सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ. कोलकाता पुलिस द्वारा एक टीम का गठन भी किया गया , जिसने पटना पुलिस को लगातार सक्रिय सहयोग प्रदान किया. इस तरह से बड़ी कार्रवाई चंदन मिश्रा हत्याकांड में की गई.

अस्पताल में हुई थी हत्या

बता दें, चंदन मिश्रा 3 जुलाई को पेरोल पर बाहर आया था और 18 जुलाई तक उसे दोबारा जेल लौटना था. लेकिन, 17 जुलाई को अस्पताल में दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस आरा, बक्सर, गया और झारखंड के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद 4 आरोपियों को हिसरात में लेने की पुष्टि पटना पुलिस की ओर से की गई.

Also Read: Bihar Sports Complex: इस जिले में बनेगा शानदार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, मिलेंगी ये व्यवस्थाएं

Previous article Viral Video: उफ! बहुत भारी है तू… शख्स की पिठईया आने की कोशिश कर रहा था हाथी, फिर जो हुआ, वीडियो वायरल
Next article सीड बॉल अभियान : पर्यावरण से प्रेम की अनोखी पहल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel