[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Video: इस स्कॉर्पियो में हैं गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी, शूटर ‘बादशाह’ को भी पटना ला रही STF

Video: इस स्कॉर्पियो में हैं गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी, शूटर ‘बादशाह’ को भी पटना ला रही STF

0
Video: इस स्कॉर्पियो में हैं गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी, शूटर ‘बादशाह’ को भी पटना ला रही STF
Chandan Mishra Murder Case

Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के चार आरोपियों को बंगाल से हिरासत में लिया गया. जिसके बाद अब चारों आरोपियों को एसटीएफ की टीम पटना ला रही है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, कड़ी सुरक्षा के बीच स्कॉर्पियों में मुख्य शूटर ‘बादशाह’ समेत 4 चार आरोपियों को पटना लाया जा रहा है. वीडियो में देखा गया कि, एसटीएफ सभी आरोपियों के साथ झारखंड के धनबाद से निकल चुकी है. जिसके बाद जल्द ही पटना भी पहुंच जायेगी.

इस तरह पुलिस ने की कार्रवाई

पटना पुलिस की ओर से बताया गया कि, चंदन मिश्रा की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे. जांच शुरू करते हुए पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया. जिसके बाद कोलकाता पुलिस की मदद से मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ समेत 4 चार आरोपियों को कोलकाता में हिरासत में लिया गया.

निशु खान के घर रची गई थी साजिश

इसी बीच चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक निशु खान है, जो इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तौसीफ ‘बादशाह’ का रिश्तेदार बताया जा रहा है. निशु खान को लेकर पटना पुलिस की ओर से बताया गया कि, निशु खान के ही आवास पर पूरी हत्या की साजिश रची गई थी. लेकिन, मीडिया से बातचीत के दौरान निशु खान ने इन आरोपों से इनकार किया. निशु खान का कहना है कि, वह इस साजिश का हिस्सा नहीं है. किसने यह साजिश रची और कितना पैसा खर्च किया गया, इसे लेकर भी जानकारी उसके पास नहीं है.

पटना के अस्पताल में हुई थी हत्या

बता दें, चंदन मिश्रा 3 जुलाई को पेरोल पर बाहर आया था और 18 जुलाई तक उसे दोबारा जेल लौटना था. लेकिन, 17 जुलाई को अस्पताल में दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस आरा, बक्सर, गया और झारखंड के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद 4 आरोपियों को हिसरात में लेने की पुष्टि पटना पुलिस की ओर से की गई.

Also Read: पटना में खतरे के निशान को पार कर बह रही गंगा, कई इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, हाई अलर्ट

Previous article DU Admission 2025: हिंदू कॉलेज में सबसे ज्यादा कटऑफ, 950.58 अंक तक पहुंचा स्कोर
Next article Video: ‘हम दिल्ली निकलने वाले थे, पुलिस ने उठा लिया…’ गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारोपी का Live कबूलनामा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel