[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना आइजी का सख्त निर्देश: पटना में चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधियों की अब थाने में होगी परेड

आइजी का सख्त निर्देश: पटना में चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधियों की अब थाने में होगी परेड

0
आइजी का सख्त निर्देश: पटना में चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधियों की अब थाने में होगी परेड
चेन छिनतई का सांकेतिक फोटो.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Chain Snatching Patna : पटना में चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधियों की अब थानों में परेड करायी जायेगा. इसके साथ ही चेन स्नैचिंग के मामलों का अनुसंधान भी तेज किया जायेगा. इसको लेकर आइजी जितेंद्र राणा ने तीनों नव पदस्थापित सिटी एसपी को निर्देश दिये हैं. राजधानी में पिछले कई महीनों से चेन स्नैचिंग की वारदात बढ़ी है.

23 जून को धनरूआ की घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी चेन स्नैचिंग की घटना पर काबू पाने के लिए अलग-अलग योजना बना रहे हैं. गया-पटना मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोली मार कर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था. पटना में भी हथियार के बल पर आये दिन चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

गिरफ्तार अपराधियों की भी सूचना जुटायेगी पुलिस

शहर के सभी एसपी द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना का समकेतिक रिपोर्ट तैयार की जायेगा. साथ ही आइजी ने अनुसंधान में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है. वहीं शहर के ऐसे स्थलों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. जहां चेन स्नैचिंग की घटना लगातार हो रही है. इसके साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने को भी कहा गया है. आइजी ने कहा कि पूर्व में चेन स्नैचिंग के मामले में जो अपराधी गिरफ्तार हुए हैं और वह न्यायालय से जमानत पर बाहर है. उनका भी पता लगाया जायेगा.

दस से 23 जून तक चेन छिनतई के पांच मामले दर्ज

केस स्टडी-1

10 जून : गांधी मैदान थाने के एग्जीबिशन रोड में आरबीआइ के पीछे स्थित पुष्पराज अपार्टमेंट परिसर में हथियारबंद दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पुष्पा साह से चेन छीनने का प्रयास किया था. पुष्पा साह अपनी सहेली के साथ टहलने के बाद वापस लौटी थीं. इसी दौरान उन महिलाओं ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया. लेकिन बदमाशों ने पिस्टल तान दी. इसके बाद महिला ने बदमाश को छोड़ दिया.

केस स्टडी-2

12 जून : बाइक सवार बदमाशों ने घर के समीप डीएम के स्टेनो की पत्नी से सोने की चेन झपट्टामार कर छीन ली और फरार हो गये. कदमकुआं थाने के काजीपुर रोड नंबर एक में स्थित सरकारी आवास संख्या 10 के गेट पर अर्चना कुमारी से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली और भाग गये. उनके पति राजेश कुमार त्रिवेदी पटना डीएम के कार्यालय में स्टेनो हैं.

केस स्टडी-3

12 जून: बाइक सवार बदमाशों ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्व डीन की पत्नी से सोने की चेन झपट्टा मार कर छीन ली और फरार हो गये. पूर्व डीन व भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार झा की पत्नी निशा झा से बदमाशों ने सुबह में झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और भाग गये. अरुण कुमार झा भूतनाथ रोड में रहते हैं.

केस स्टडी-4

16 जून : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अलका कॉलोनी में इवनिंग वॉक पर निकली एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से बदमाश ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया. अलका कॉलोनी निवासी रीता शर्मा शाम 7 बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान कॉलोनी की सड़क पर पैदल चलते समय पीछे से आये एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली.

केस स्टडी-5

23 जून : पटना-गया मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े अपराधियों ने शादी से लौट रहे एक युवक को गोली मारकर उसके गले की चेन लूट ली और फरार हो गये. घटना के बाद घायल युवक गोप जी (35 वर्ष) को धनरुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया.

आइजी जितेंद्र राणा से सीधी बातचीत

आइजी जितेंद्र राणा ने बताया कि चेन स्नैचिंग की घटना पर अंकुश लगाने के लिए तीनों नये सिटी एसपी को निर्देश दिये गये हैं. घटना की रिपोर्ट तैयार करने, अनुसंधान में तेजी लाने और पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया है. उन्होंने बताया की अब चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधियों का थानों में परेड करायी जायेगी.

इसे भी पढ़े. मुहर्रम को लेकर आज व कल पटना में बदला ट्रैफिक रूट, कारगिल चौक से पटना सिटी तक नहीं चलेंगे वाहन

Previous article सारण में बदला मौसम का मिजाज, तरैया में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
Next article बिहार में जमीन रजिस्ट्री हुई महंगी, नए सर्किल रेट लागू होते ही बढ़ा लोगों पर बोझ
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel