[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना केंद्र ने दो हाइस्पीड कॉरिडोर की मंजूरी दी

केंद्र ने दो हाइस्पीड कॉरिडोर की मंजूरी दी

0
केंद्र ने दो हाइस्पीड कॉरिडोर की मंजूरी दी

–रक्सौल-हल्दिया और गोरखपुर-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर पर काम होगा शुरू संवाददाता,पटला केंद्र सरकार ने बिहार से गुजरने वाली दो हाइस्पीड कोरीडोर को मंजूरी दी है. इसमें रक्सौल-हल्दिया हाइस्पीड कॉरिडोर के लगभग 367 किलोमीटर तथा गोरखपुर-किशनगंज हाइस्पीड कॉरिडोर के लगभग 416 किलोमीटर परिपथ पर सड़क का निर्माण शुरू होने जारहा है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में मंजूर भारतमाला-2 के तहत नेशनल हाइवे 319 बी वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे की 170 किमी लंबाई का परिपथ बिहार से गुजरने वाला है.इसमें अबतक कुल पांच पैकेज में लगभग 5241 करोड़ रुपए की लागत से 136 किमी की सड़कों के निर्माण से जुड़े टेंडर फाइनल हाे चुके हैं. 2027 तक इनका काम पूरा होगा. उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की भारतमाला 2ए योजना के तहत जिन दर्जनभर हाई स्पीड कॉरिडोर को स्वीकृति मिली है, उनमें से दो कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरने जा रहे हैं. इसके तहत कुल 951 किलोमीटर सड़क का निर्माण बिहार में होना है. इसमें राज्य से होकर रक्सौल-हल्दिया हाई स्पीड कॉरिडोर के लगभग 367 किलोमीटर तथा गोरखपुर-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर के लगभग 416 किलोमीटर और वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे की 170 किमी लंबाई का परिपथ शामिल है. श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों की सोच है कि बुनियादी ढांचे के माध्यम से ””गति, गुणवत्ता और पहुंच”” पर अनुकूल प्रभाव पड़ना चाहिये. ये दोनों कॉरिडोर उसी सोच को धरातल पर उतारने में सक्षम होंगे. इनसे आवागमन में सुविधा, समय और लागत की कमी के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक गतिशीलता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इन जिलों से गुजरेगी हाइवे : उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि रक्सौल-हल्दिया हाइस्पीड कॉरिडोर राज्य के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई और बांका जिलों से गुजरने जा रहा है. जबकि गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिलों से होकर गुजरेगी. उन्होंने कहा कि भारतमाला 2ए योजना के तहत बनने वाले ये दोनों कॉरिडोर देश की सामरिक जरूरतों के लिए भी व्यापक उपयोगिता रखते हैं. बिहार में ये जिन इलाकों से होकर गुजरने जा रहे हैं, वहां विकास की संभावनाओं पर भी गुणात्मक प्रभाव डालेंगे . एनएच-106 पर पिपरा बाजार और सिंघेश्वर में बनेगा बाइपास : राज्य के मधेपुरा जिले में एनएच-106 पर सुपौल के पिपरा बाजार और सिंघेश्वर में बाइपास बनाया जायेगा. इसका मकसद दोनों जगहों पर भीड़भाड़ के कारण वाहनों के जाम की समस्या का समाधान करना है. इन दोनों बाइपास का निर्माण करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए टेंडर के माध्यम से डीपीआर बनाने कंसल्टेंसी सर्विस की प्रक्रिया शुरू हो गई है. श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार जैसे पूर्वी भारत के राज्यों की निर्णायक भूमिका होगी. भारतमाला 2ए के तहत बनने वाले ये दोनों हाइस्पीड कॉरिडोर राज्य में ””कनेक्टिविटी और कॉमर्स”” को गति देते हुए विकास की ””स्पीड और स्कोप”” को बढ़ाने वाले साबित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel