[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 21391 अभ्यर्थी चयनित

Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 21391 अभ्यर्थी चयनित

0
Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 21391 अभ्यर्थी चयनित
जितेन्द्र कुमार

Bihar Police, अनुज शर्मा, पटना: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत 21391 सिपाही पदों पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी गयी है. इस भर्ती के लिए 17.87 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 11.95 लाख ने लिखित परीक्षा दी थी. इनमें से 1.07 लाख को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. पीइटी में 86,539 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 21,391 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ.

कब देना होगा योगदान

इनमें बिहार पुलिस के लिए 19958 और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के लिए 1433 उम्मीदवारों को स्थान मिला है. 30 गृहरक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी आश्रित भी चयनितों में शामिल हैं. इनको एक जून से 30 जून के बीच संबंधित इकाई में योगदान देना होगा. इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और निर्देश पर्षद की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं. नियुक्ति से पहले चरित्र सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण संबंधित नियुक्ति प्राधिकारों द्वारा किया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस वर्ग से कितने चयनित

श्रेणी चयन
अनारक्षित 8556
इडब्लूएस 2140
पिछड़ा वर्ग 2570
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 3842
अनुसूचित जाति 3400
अनुसूचित जनजाति 228
पिछड़े वर्गों की महिलाएं 655

19838 सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया तेज

बिहार पुलिस में 19,838 सिपाहियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. अब तक इसके लिए 17 लाख से अधिक आवेदन आये हैं. पर्षद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत इतनी बड़ी संख्या में आये आवेदनों की समीक्षा और स्क्रूटनी हो रही है.

समीक्षा पूरी होने पर आगामी कुछ महीनों में लिखित परीक्षा होगी. आवेदकों की संख्या को देखते हुए परीक्षा कई चरणों में हो सकती है. अभ्यर्थियों से पर्षद की वेबसाइट पर अपडेट लेते रहने की अपील की गयी है.

इसे भी पढ़ें: जयमाला के टाइम दुल्हन को देख थर-थर कांपने लगा दूल्हा, थाने में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Previous article ढिबरा बाजार से लौटने के क्रम में नेता प्रतिपक्ष पहुंचे कुरसेला
Next article 141 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel