[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: पटना में हाईवा से कार की जोरदार टक्कर, नवादा जा रहे दो डॉक्टर की मौत

Patna News: पटना में हाईवा से कार की जोरदार टक्कर, नवादा जा रहे दो डॉक्टर की मौत

0
Patna News: पटना में हाईवा से कार की जोरदार टक्कर, नवादा जा रहे दो डॉक्टर की मौत
Danapur Section Officer Death

Patna Accident News: राजधानी पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क दुर्घटना में दो डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है. यह घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों डॉक्टर कार से नवादा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

मृत डॉक्टरों की हुई पहचान

ताज अपडेट के मुताबिक, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस की ओर से दुर्घटना की छानबीन की जा रही है. इस हादसे में मृत डॉक्टरों की पहचान कर ली गई है. मृतकों की पहचान सीवान के रहने वाले डॉ अभिषेक श्रीवास्तव और मोतिहारी के निवासी डॉ नियाज अहमद के रूप में की गई है.

Also Read: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस पर भी किया था हमला

पटना से नवादा की ओर जा रहे थे डॉक्टर

परिजनों ने बताया कि, उनका नवादा में नर्सिंग होम है. दोनों कार से रविवार की रात पटना से नवादा की ओर जा रहे थे. बख्तियारपुर के रुचि होटल के पास घने कोहरे की वजह से खड़ी हाईवा में कार टकरा गई. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना बारह बजे रात्रि की बताई जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article BPSC Protest: छात्रों के समर्थन में एक बार फिर उतरे सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, लिखा- नौकरी नहीं दे सकता, लेकिन…
Next article Kal Ka Mausam: ठंड की चपेट में बिहार, कई जिलों में कोल्ड डे, मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel