[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राजमिस्त्री को घर से बुला कर पीटा, अधमरा कर फेंका

राजमिस्त्री को घर से बुला कर पीटा, अधमरा कर फेंका

0
राजमिस्त्री को घर से बुला कर पीटा, अधमरा कर फेंका

बाढ़. अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसत्थू गांव के समीप अपराधियों ने एक राजमिस्त्री की बेरहमी से पिटाई कर उसे जान से मारने की कोशिश की. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक को अधमरा समझकर टाल इलाके के एक गड्ढे में फेंक कर फरार हो गये. घायल की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मसूदबीघा गांव निवासी उदय यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है. काम के बहाने घर से ले गये थे साथ परिजनों के अनुसार, साजिश के तहत उदय यादव को घर से बुलाया गया था। घायल की पत्नी गीता देवी ने बताया कि सुबह उदय घर पर नहा रहे थे, तभी एक व्यक्ति आया और उन्हें अपने साथ ले गया. पत्नी ने कहा कि मैं घर के काम में व्यस्त थी, मुझे नहीं पता था कि उनके साथ ऐसा होगा. बुलाने आये व्यक्ति को मैं नहीं पहचानती. वहीं, बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि दो दिन पहले भी एक व्यक्ति काम के सिलसिले में घर आया था. शुक्रवार सुबह 6 बजे वही शख्स दोबारा आया और पिता को साथ ले गया. प्रिंस के मुताबिक, घर से कुछ दूरी पर दो अन्य लोग भी उसके साथ मौजूद थे. बेटे प्रिंस ने बताया कि उसे थाने से फोन आया कि गंभीर हालात में एक व्यक्ति गड्ढे में फेंका हुआ है. आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल की पत्नी ने किसी भी व्यक्ति से पुराने विवाद की जानकारी होने से इन्कार किया है. उधर, थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel