[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Budget 2025: बिहार के लिए गेमचेंजर साबित होगा बजट, डिप्टी सीएम बोले- उम्मीदों भरा है यह बजट

Budget 2025: बिहार के लिए गेमचेंजर साबित होगा बजट, डिप्टी सीएम बोले- उम्मीदों भरा है यह बजट

0
Budget 2025: बिहार के लिए गेमचेंजर साबित होगा बजट, डिप्टी सीएम बोले- उम्मीदों भरा है यह बजट
Vijay Kumar Sinha on Budget 2025

Budget 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 2025-26 के केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में उठाया गया ‘उम्मीदों भरा कदम’ कहा है. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र की NDA सरकार ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण से ही देश का समेकित और सतत विकास संभव है. साथ ही इस बजट ने फिर से यह दिखा दिया है कि हमारी NDA सरकार की प्रगति के रोडमैप में बिहार मुख्य भूमिका में है.

पीएम मोदी पूर्वोदय से भारत उदय की बात करते हैं

विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा पूर्वोदय से भारत उदय की बात करते हैं. बिहार इस पूर्वोदय का असली चालक बनेगा. इसीलिए केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है. इससे मखाना किसानों सहित पूरे मखाना उद्यम को नई दिशा मिलेगी. राज्य में राष्ट्रीय खाद्य प्राद्यौगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है. इससे किसानों और युवाओं के राजस्व और रोजगार पर गुणात्मक प्रभाव होगा. मिथिलांचल में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना को वित्तीय सहायता मिलना बड़ा कदम है. राज्य में बिहटा ब्राऊनफील्ड एयरपोर्ट के अलावा तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास से संपर्कता से समृद्धि की नई कहानी लिखी जा सकेगी. ये सुधारात्मक पहल बढ़ते और बदलते बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होंगे.

इसे भी पढ़ें: बजट 2025 पेश होने से पहले ही बिहार को मिल गया था सिग्नल, पिटारा खुलने पर और हुई बल्ले-बल्ले

जिन्हें कोई नहीं पूछता उन्हें पीएम मोदी पूजते हैं

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक किया जाना , स्ट्रीट वेंडर्स को 30 हजार का क्रेडिट कार्ड दिया जाना, सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना तथा गिग श्रमिकों के प्रोत्साहन से जुड़ी पहलों ने फिर से दिखाया है कि जिन्हें कोई पूछता नहीं था उन्हें मोदी जी की NDA सरकार पूजती है. हमारी अर्थव्यवस्था के असली चालक हमारे मध्यम वर्ग को आयकर में बड़ी राहत देकर केंद्र सरकार ने विकास की उम्मीदों को उड़ान दिया है.

सबके उदय से भारत उदय’ का भाव जगाता है यह बजट

विजय सिन्हा ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास की ओर उठाया गया मजबूत कदम है. जिसमें समाज कल्याण से लेकर मानव विकास तक, MSME से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों तक और ग्रामीण उद्यमिता से लेकर सतत शहरी विकास तक को देश के विकास विजन में भागीदार बनाने का सफल प्रयास किया गया है. कुल मिलाकर यह बजट देशवासियों में ‘सबके उदय से भारत उदय’ का भाव जगाता है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार, बिहार, बिहार, बिहार…’, जानें ममता की MP ने बजट पर क्यों कहीं ये बात

Previous article Budget 2025: बिहार के लाखों कैंसर मरीज को होगा फायदा, सभी 38 जिलों में बनेगा डे केयर कैंसर सेंटर
Next article Budget 2025: डिलीवरी बॉय से लेकर कैब ड्राइवर तक के लिए बड़ा तोहफा, बस करना होगा ये काम
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel