[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना BSEB Result: बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंटल परिक्षा का जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

BSEB Result: बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंटल परिक्षा का जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

0
BSEB Result: बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंटल परिक्षा का जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक
BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025

BSEB Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) पटना द्वारा आज, 29 मई को इंटरमीडिएट और मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. जो भी परिक्षार्थी इस परिक्षा में शामिल हुए थे वे बीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और seniorsecondary.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट असानी से देख सकते हैं. 10वीं और 12वीं में जो भी छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए थे उनके लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था.

इंटरमीडिएट परीक्षा में 57.88 प्रतिशत छात्र हुए थे पास

बता दें कि बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 57.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. वार्षिक परीक्षा में छात्रों का पास होने का प्रतिशत 59.68 फीसदी था. इसी तरह मैट्रिक परीक्षा में 35.47 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे वहीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 63.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

Bihar Board Compartmental Result 2024 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आप बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
  • उसके बाद यहां 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024/ 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट कर दें.
  • अब स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब मार्कशीट चेक करें और डाउनलोड कर लें.

कितने छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल?

बीएसईबी द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 37,090 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 19776 लड़के और 17314 लड़कियां शामिल थीं. बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 21,467 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं और रिजल्ट कुल 57.88 प्रतिशत रहा है. बता दें कि कुल 11165 लड़के और 10302 लड़कियां पास हुई हैं.

इस विशेष परीक्षा में कुल 11051 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6283 लड़के और 4768 लड़कियां थीं. इनमें से 6595 स्टूडेंट्स पास हुए है, जिनमें 2565 लड़के और 3030 लड़कियां शामिल हैं. बिहार बिद्यालय परिक्षा समिति इंटर परीक्षा में 2290 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 3155 छात्रों ने द्वितीय और 850 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है.

Previous article PM Modi Meditate: पीएम मोदी के ‘ध्यान’ पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, कर दी ऐसी मांग
Next article चार घंटे में बदलें सेनेटरी पैड, लें संतुलित आहार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel