[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Viral Wedding Card: बिहार में बहन की शादी कार्ड पर भाई ने छपवाया अनोखा संदेश, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील

Viral Wedding Card: बिहार में बहन की शादी कार्ड पर भाई ने छपवाया अनोखा संदेश, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील

0
Viral Wedding Card: बिहार में बहन की शादी कार्ड पर भाई ने छपवाया अनोखा संदेश, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील
कार्ड की तस्वीर

Viral Wedding Card: जहां शादी के कार्ड आमतौर पर सिर्फ एक औपचारिक निमंत्रण माने जाते हैं, वहीं बिहार के गया जिले के रंजन कुमार ने इसे एक सामाजिक संदेश का माध्यम बना दिया है. बागेश्वरी संजय नगर निवासी रंजन ने अपनी बहन सिम्पी कुमारी की शादी के कार्ड पर ऐसा संदेश छपवाया है, जो इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रंजन ने कार्ड पर छपवाया है- “आपसे निवेदन है कि इस तपती गर्मी के दिनों में अपने घर एवं ऑफिस की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करें. ” यह संदेश न केवल एक भावनात्मक अपील है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल भी है.

‘दाना-पानी लगाओ, पक्षियों को बचाओ’ अभियान चला रहे हैं रंजन

दरअसल, रंजन कुमार 2017 से ‘दाना-पानी लगाओ, पक्षियों को बचाओ’ नामक अभियान चला रहे हैं. उन्होंने रामशिला पहाड़ी से लेकर बागेश्वरी तक के क्षेत्र में पेड़ों और छतों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की व्यवस्था की है. उनका मानना है कि गर्मियों में जहां इंसान पंखे और कूलर की ठंडक ढूंढते हैं, वहीं बेजुबान पक्षी अक्सर भूख-प्यास से तड़पते हैं.

Viral Card
Viral wedding card: बिहार में बहन की शादी कार्ड पर भाई ने छपवाया अनोखा संदेश, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील 3

सोशल मीडिया से प्रेरित होकर की थी अभियान की शुरुआत

रंजन बताते हैं कि इस अभियान की शुरुआत उन्होंने सोशल मीडिया से प्रेरित होकर की थी. उन्हें जब बहन की शादी का निमंत्रण पत्र छपवाना था, तो उन्होंने इसे जनजागरूकता का जरिया बनाने का निर्णय लिया. उनका उद्देश्य यह था कि शादी का कार्ड केवल एक दिन की याद न बनकर लोगों के मन में एक स्थायी संदेश छोड़ जाए.

उनके द्वारा लगाए गए 100 से अधिक मिट्टी के बर्तनों में से करीब 70 प्रतिशत आज भी सक्रिय हैं और प्रतिदिन दर्जनों पक्षी वहां आकर दाना-पानी ग्रहण करते हैं. रंजन और उनकी टीम खुद इन बर्तनों में रोज़ाना दाना-पानी भरते हैं, और इसके लिए वे पीडीएस डीलर से मिलने वाले चावल का भी इस्तेमाल करते हैं.

शादी के मौके को बदला प्रेरणादायक उदाहरण में

रंजन की यह अनूठी पहल इस बात का प्रमाण है कि अगर इच्छा हो तो हर अवसर को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा जा सकता है. शादी जैसे खास मौके को उन्होंने एक प्रेरणादायक उदाहरण में बदल दिया है. जिससे न केवल पक्षियों को राहत मिली, बल्कि समाज को भी सोचने का एक नया नजरिया मिला है.

Also Read: बिहार के इस जिले की मटका लस्सी बनी लोगों की पहली पसंद, पीते ही आ जाती है बनारस की याद

Previous article Floating Hospital : बिहार में बनेंगे 15 फ्लोटिंग हॉस्पिटल, मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
Next article पटना में इलाज करा रहा था कटिहार का कुख्यात अपराधी, अस्पताल पहुंची STF ने कारेलाल को दबोचा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel