[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

0
TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान
मिथिलेश तिवारी

BPSC TRE-4 Protest: बीपीएससी की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों में आक्रोश है. पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया है. इस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रतिक्रिया जताई है. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि आप परीक्षा की तैयारी करें. जल्द नोटिफिकेशन आएगा.

प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता सौरव और खुशबू पाठक कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार खुशबू पाठक आरा से पटना आ रही थीं, लेकिन रास्ते में बिहटा में पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद पुलिस उन्हें बिहटा थाना लेकर चली गई. पुलिस की इस कार्रवाई को प्रदर्शन से पहले सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है. प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था या हंगामा नहीं चाहता है.

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों में बेचैनी

दरअसल लंबे समय से शिक्षक अभ्यर्थी TRE-4 भर्ती परीक्षा के विज्ञापन और शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लगातार आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक परीक्षा की स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है. इसी को लेकर बुधवार को बीपीएससी कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की गई थी.

शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

इस पूरे मामले पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग लगातार तैयारी में जुटा है और बीपीएससी से बातचीत चल रही है.

मंत्री ने अभ्यर्थियों से आंदोलन छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘जो चीज होने जा रही है, उसके लिए आंदोलन करने का कोई फायदा नहीं है. आने वाले दिनों में जल्द परीक्षा होगी.

‘अभ्यर्थी हमारे लिए अनमोल हैं’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर अभ्यर्थियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार इस पर भी नजर रख रही है. ये सब खबर बाहर से आ रही है. कोई मुंबई से आ रहा है कोई कहीं से आ रहा है. उन्होंने कहा कि उसको भी हमलोग खंगाल रहे हैं. शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, ‘बिहार के अभ्यर्थी हमारे लिए अनमोल हैं. सरकार आपके सपनों को पूरा करने जा रही है. घबराने की जरूरत नहीं है, आप परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए.

Also Read: गोली चलाओगे, तो गोली खाओगे… सम्राट की चेतावनी के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, 48 घंटे में 4 अपराधियों का एनकाउंटर

Previous article मरीन ड्राइव पर जलकर खाक हुई BMW कार, आग की लपटें देख सहमे लोग, टला बड़ा हादसा
Next article बीच गंगा में खराब हुई नाव, 29 यात्री व 16 बाइक फंसे, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel