[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना BPSC Protest: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

BPSC Protest: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

0
BPSC Protest: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती
अभ्यर्थियों के साथ प्रशांत किशोर

BPSC Protest: बीपीएससी 70वीं की पीटी परीक्षा पर विवाद अब घमासान में बदल गया है. जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिए हैं. पटना जिला प्रशासन ने इसे गैर कानूनी घोषित करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे दी है. इससे पहले बिना परमिशन के अनशन करने पर प्रशांत किशोर पर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर लिया है. इस बीच प्रशांत किशोर ने पटना पुलिस और प्रशासन को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि हम चोर डकैत नहीं जो कार्रवाई के नाम पर डर जाएंगे.

बता दें कि पटना के जिला पदाधिकारी ने कहा था कि जहां प्रशांत किशोर धरना पर बैठे हैं वो गलत है. जिला प्रशासन धरना देने के लिए गर्दनी बाग में जगह बनाया है. इसी बात पर प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहीर की है.

दस सालों से बिहार के युवाओं के साथ छल किया गया

बता दें कि गांधी मैदान में कड़कड़ाती ठंड में प्रशांत किशोर, उनके समर्थक और BPSC अभ्यर्थी खुले आसमान के नीचे रात भर बैठे रहे. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस और प्रशासन को लगता है कि हमारा काम गैर कानूनी है तो उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करना चाहिए. गिरफ्तार करने के लिए नया एफआईआर करने की जरूरत क्या है, पहले से केस दर्ज है. उन्हें उसी केस में पकड़ लेना चाहिए. हमारा अनशन सिर्फ बीपीएससी के मामले में ही नहीं बल्कि व्यापक मुद्दे पर बैठे हैं. दस सालों से बिहार के युवाओं के साथ छल किया गया है.

Also Read: बिहार में हथियार सप्लायर गैंग का खुलासा, सूटकेस में छिपाकर रखते थे अवैध पिस्टल

पीके ने कहा पहली बार पेपर लीक नहीं हुआ

पीके ने आगे कहा है कि यह पहली बार नहीं है कि प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक हुआ है. हर दूसरी परीक्षा में ऐसा ही होता आ रहा है. पिछले पांच सात सालों से ऐसा चल रहा है. पहली बार कोई नेता नहीं आया है. लेकिन कोर्ट ने कहा कि गांधी मैदान में अनशन पर नहीं बैठना है. जो नोटिस भेजा है उसमें क्या लिखा है. पदाधिकारी कानूनविद नहीं हैं. अगर किसी कानून का उल्लंघन है तो आकर गिरप्तार करें. कोर्ट में पता चल जाएगा कि कानून क्या कहता है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि पकड़कर क्या कीजिएगा. थाना में ले जाइएगा. एक दो दिन के बाद छोड़िएगा, फिर बैठ जाएंगे. हमने गलत नहीं किया है तो डर कैसा. उन्होंने कहा कि जबतक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तबतक अनशन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि री एग्जाम लेना पड़ेगा.

Previous article Video: ‘भरपेट खाकर बैठ गए..गर्दनीबाग में क्यों नहीं किया अनशन?’ प्रशांत किशोर पर बरसे पप्पू यादव
Next article कपिल शर्मा की ‘बुआ’ ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक समय आया जब मुझे लगा…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel