[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना BPSC Protest: इस दिन अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज ने जगह और समय का भी किया ऐलान

BPSC Protest: इस दिन अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज ने जगह और समय का भी किया ऐलान

0
BPSC Protest: इस दिन अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज ने जगह और समय का भी किया ऐलान
Prashant Kishor BPSC Hunger Strike

BPSC Protest: प्रशांत किशोर 16 जनवरी (गुरुवार) को अपना अनशन समाप्त करेंगे. वो बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में 14 दिनों से अनशन पर बैठे थे. उनकी पार्टी जन सुराज ने यह जानकारी दी. पार्टी ने बताया कि पीके गुरुवार को दोपहर 12 बजे जन सुराज आश्रम में आमरण अनशन समाप्त करेंगे. बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से अनशन पर बैठे थे, इस दौरान उनकी तबीयत भी काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक जांच के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

राज्यपाल से मिले थे जन सुराज के चीफ

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी. इस शिष्टमंडल में 12 छात्र शामिल थे. मुलाकात के बाद शिष्टमंडल में शामिल छात्रों ने दावा किया कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि संविधान के दायरे में न्याय दिलाया जाएगा. राजभवन से बाहर निकलने के बाद शिष्टमंडल में शामिल सुभाष ने बताया था कि राज्यपाल ने हमलोगों को करीब 40-45 मिनट का समय दिया और हमारी सारी बातें सुनी. हमारी मांगों को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद उन्होंने आश्वस्त भी किया है कि संवैधानिक दायरे में रहते हुए, संबंधित अधिकारी तक यह मामला पहुंचाया जाएगा और उम्मीद रखिए कि आगे न्याय जरूर होगा.

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने बीपीएससी अभ्यर्थियों दी बड़ी राहत, जानें क्या दिया आश्वासन

उन्होंने बताया था कि राज्यपाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन तुड़वाने की भी बात कही है. राज्यपाल ने प्रशांत किशोर की तबीयत पर भी चिंता जताई थी. पिछले 14 दिनों से प्रशांत किशोर अनशन पर हैं. राज्यपाल ने हमलोगों से कहा, “आपलोग निवेदन करिए कि प्रशांत किशोर अपना अनशन खत्म कर दें क्योंकि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है.” जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती भी छात्रों के साथ राज्यपाल से मिले. बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि राज्यपाल से 12 सदस्यों का शिष्टमंडल मिला और जिसमें से सुभाष ने सभी छात्रों की मांगों को राज्यपाल के सामने रखा.

इसे भी पढ़ें: पता चल गया खान सर का असली नाम, इस लीगल नोटिस ने सच्चाई ला दी सामने

Previous article Bihar Politics: RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, पूछे ये 5 सवाल
Next article UP Polytechnic: यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए आवेदन आज से शुरू, 2 लाख+ सीटों पर होगा दाखिला
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel