[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना BPSC Protest: नहीं थमेगा बीपीएससी परीक्षार्थियों का आंदोलन, पीके के बाद अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस

BPSC Protest: नहीं थमेगा बीपीएससी परीक्षार्थियों का आंदोलन, पीके के बाद अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस

0
BPSC Protest: नहीं थमेगा बीपीएससी परीक्षार्थियों का आंदोलन, पीके के बाद अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस
NSUI President Varun Chaudhary

BPSC Protest: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी शनिवार को पटना पहुंचे और बीपीएससी परीक्षार्थियों को समर्थन देने की घोषणा की. उन्होंने यहां गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों को समर्थन दिया और घोषणा करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा.वरुण चौधरी ने कहा कि वह यहां कुछ घंटों के लिए मौन व्रत पर बैठ रहे हैं. दरअसल, बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने को लेकर परीक्षार्थी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं. इस बीच, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी यहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह पूरे बिहार में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेंगे और बिहार में भी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है. पहले विद्यार्थी परीक्षा देकर रैंक की चिंता करते थे लेकिन अब विद्यार्थियों को इसका डर रहता है कि कहीं प्रश्नपत्र लीक की खबर नहीं आ जाए और परीक्षा ही रद्द न हो जाए.

हर परिस्थिति में छात्रों के साथ- वरुण चौधरी

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से यहां के आंदोलनकारी छात्रों पर लाठियां चलाई गईं, उस वीडियो को देखकर रूह कांप गई. उन्होंने कहा कि एनएसयूआई संगठन इन लोगों के साथ है और पूरे भारत के छात्र संगठन ने इनका समर्थन किया है. वरुण चौधरी ने भरोसा देते हुए कहा कि वे लोग किसी भी परिस्थिति में इनके साथ हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अभ्यर्थियों ने मांगा था छात्र संगठनों से समर्थन

गर्दनीबाग धरना स्थल पर सत्याग्रह पर बैठे छात्रों ने घोषणा करते हुए कहा कि हमने पहले सभी छात्र संगठनों से समर्थन मांगा था, जिसमें अधिकतर छात्र संगठनों ने समर्थन देने की बात कही है. इसमें राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के छात्र संगठन शामिल हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एबीवीपी ने भी मौखिक रूप से इस आंदोलन का समर्थन किया है.

12 जनवरी को बिहार बंद का भी करेंगे समर्थन

धरना पर बैठे छात्रों ने बताया कि यहां छात्र संसद का आयोजन कर रहे हैं और सभी छात्र संगठनों के लोग यहां आकर समर्थन देने आएंगे और यह बताएंगे कि यह छात्र अकेले नहीं, पूरा देश इनके साथ है. बीपीएससी के मुद्दे पर सिर्फ पुनर्परीक्षा ही मांग है. अब आगे संयुक्त युवा सत्याग्रह मंच के तहत सत्याग्रह होगा. अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो शांतिपूर्ण तरीके से पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जाएगी और वह 12 जनवरी को बिहार बंद का भी समर्थन करेंगे.

इसे भी पढ़ें: BPSC Protest: प्रशांत किशोर को बीपीएससी ने जारी किया कानूनी नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

Previous article Bihar Sports University: राजगीर के बिहार खेल विश्वविद्यालय को UGC से मिली मान्यता, शुरू होंगे तीन नए कोर्स
Next article Maha Kumbh 2025: क्या है कल्पवास और इसके नियम? जिसे साध्वी बनकर 17 दिनों तक करेंगी स्टीव जॉब्स की पत्नी लारेन पॉवेल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel