[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पुराने पैटर्न पर ही करायी जाए बीपीएससी की परीक्षा: तेजस्वी

पुराने पैटर्न पर ही करायी जाए बीपीएससी की परीक्षा: तेजस्वी

0
पुराने पैटर्न पर ही करायी जाए बीपीएससी की परीक्षा: तेजस्वी

संवाददाता,पटना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि छात्र विरोधी एनडीए सरकार से हमारी मांग है कि परीक्षा एक दिन, एक शिफ्ट, एक पेपर, एक पैटर्न में बिना पेपर लीक आयोजित की जानी चाहिए. आयोग को अभ्यर्थियों की इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए . साथ ही सरकार को ध्यान दिलाया कि पिछले समय में फॉर्म भरने की आखिरी तिथि से दो-तीन दिन में सर्वर के ठीक से कार्य नहीं करने के कारण लाखों विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार से आग्रह किया है कि पुराने पैटर्न पर ही बीपीएससी परीक्षा करायी जाए. साथ ही सरकार से कहा कि पेपर लीक जैसे धांधलियां रोकें. उन्होंने बीपीएससी की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति का भी जिक्र किया.

वर्चुअल मोड में तेजस्वी की तरफ से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि बीपीएसएसी का परीक्षा पैटर्न के नॉर्मलाइजेशन के संदर्भ में क्या स्टैंड है? उसने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. आरोप लगाया कि बीपीएससी ने कोचिंग माफिया के हिसाब से पैटर्न बदला है. हालात है कि कोचिंग माफिया के हिसाब से अधिकारी बन रहे हैं. यह अभ्यर्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि राजद छात्रों के साथ खड़ा है. इस संदर्भ में छात्रों को हर तरह की मदद करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel