[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Teacher Transfer: बिहार के 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों को इस महीने मिलेगी नई पोस्टिंग, ट्रांसफर गाइडलाइन जारी

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों को इस महीने मिलेगी नई पोस्टिंग, ट्रांसफर गाइडलाइन जारी

0
Bihar Teacher Transfer: बिहार के 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों को इस महीने मिलेगी नई पोस्टिंग, ट्रांसफर गाइडलाइन जारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिये बड़ी खबर है. सरकार की तरफ से नई ट्रांसफर गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जिसके मुताबिक, करीब 22 हजार 732 शिक्षकों को 31 दिसंबर तक नई पोस्टिंग मिल जायेगी. अलग-अलग फेज में शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर ऑर्डर दिए जायेंगे. इसकी प्रक्रिया 16 दिसंबर से ही शुरू हो जायेगी.

समय सीमा के अंदर ज्वाइन करना होगा स्कूल

नई पोस्टिंग मिलने के बाद शिक्षकों को तय समय सीमा के अंदर ही स्कूल ज्वाइन करना होगा. इस तरह से सरकार के इस फैसले को नये साल का तोहफा माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों को उनका नया स्कूल वैकेंसी के मुताबिक दिया जायेगा. हर प्रखंड में शिक्षकों के लिये वैकेंसी देखी जायेगी. इसके बाद अलग-अलग कोटा के शिक्षकों को प्राथमिकता देकर नई पोस्टिंग की जायेगी.

शिक्षकों को मिलेगा 5 प्रखंड का ऑप्शन

मालूम हो, गाइडलाइन में ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षकों को 5 प्रखंड का ऑप्शन देना होगा. जिसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से शिक्षकों की प्रखंडवार, कक्षावार, विषयवार पोस्टिंग की जायेगी. इस तरह से शिक्षकों के महीनों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. अगले महीने यानी दिसंबर में ही उन्हें मनमुताबिक नई पोस्टिंग मिल जायेगी.

टीआरई-1 और टीआरई-2 के शिक्षकों को मिला मौका

जानकारी के मुताबिक, नई पोस्टिंग के लिये 5 से 13 दिसंबर तक शिक्षकों से आवेदन लिये गये थे. इसमें टीआरई-1 और टीआरई-2 के शिक्षकों को मौका दिया गया था. शिक्षकों से तीन जिलों का ऑप्शन मांगा गया था. जिसके बाद लगभग 41 हजार 684 शिक्षकों ने आवेदन किया था. फिलहाल, 22 हजार 732 सरकारी स्कूल के शिक्षकों का ट्रांसफर किया जायेगा.

Also Read: नीतीश का पसंदीदा विभाग अब सम्राट के पास, मंगल पांडे के पास स्वास्थ विभाग बरकरार, देखें पूरी लिस्ट

Previous article सुपर ओवर का रोमांच, बांग्लादेश ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बनाई जगह, इंडिया ए बाहर
Next article Anupama New Entry: बिग बॉस 17 फेम इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री, मुंबई में बनेगी अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel