[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बीपीएससी : सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक के 36 व जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 14 पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी : सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक के 36 व जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 14 पदों पर होगी भर्ती

0
बीपीएससी : सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक के 36 व जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 14 पदों पर होगी भर्ती

विभिन्न पदों पर बीपीएससी ने निकाली बहाली

संवाददाता, पटना

बीपीएससी ने सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक, जिला व राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, बाॅयलर निरीक्षक आदि पदों के लिए भर्ती निकाली है. बीपीएससी ने नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के अंतर्गत सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक (टाउन प्लानिंग) के कुल 36 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी से प्रारंभ होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कुल 36 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए एक पद निर्धारित है. 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए कुल 11 पद आरक्षित किये गये हैं.

अग्निशमन सेवा में उप निदेशक सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 14 पदों पर निकाली भर्ती:

बीपीएससी ने गृह विभाग (अग्नि शाखा), बिहार के अंतर्गत बिहार अग्निशमन सेवा संवर्ग में उप निदेशक सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के कुल 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान संकाय में स्नातक डिग्री या फायर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही नेशनल फायर कॉलेज, नागपुर से डिविजनल ऑफिसर कोर्स उत्तीर्ण या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम तीन माह का वरिष्ठ पर्यवेक्षणीय प्रशिक्षण आवश्यक है. अनुभव के रूप में अग्निशमन क्षेत्र में कम से कम 12 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें न्यूनतम दो वर्ष समकक्ष वरिष्ठ पर्यवेक्षणीय पद पर कार्य अनुभव शामिल हो.

अग्निशमन सेवा में अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के 4 पदों पर निकाली भर्ती:

बीपीएससी ने गृह विभाग (अग्नि शाखा), बिहार के अंतर्गत बिहार अग्निशमन सेवा संवर्ग में अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी (उप पुलिस अधीक्षक के समकक्ष) के कुल चार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्ति सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से की जायेगी. इसके लिए 13 जनवरी से तीन फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

श्रम संसाधन विभाग में बाॅयलर निरीक्षक के पांच पदों पर निकाली भर्ती

बीपीएससी ने श्रम संसाधन विभाग, बिहार के नियंत्रणाधीन बायलर निरीक्षक के कुल पांच रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी 2026 निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से मेकैनिकल, प्रोडक्शन, पावर प्लांट या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही बॉयलर से संबंधित डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन, परीक्षण, मरम्मत, अनुरक्षण या निरीक्षण के क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का तकनीकी अनुभव आवश्यक है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel