[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नये पाठ्यक्रम के तहत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 20 मई तक मिलेंगी किताबें

नये पाठ्यक्रम के तहत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 20 मई तक मिलेंगी किताबें

0
नये पाठ्यक्रम के तहत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 20 मई तक मिलेंगी किताबें

संवाददाता, पटना

एनइपी के तहत नये पाठ्यक्रम के आधार पर राज्य में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विषयवार किताबें मुहैया करायी जायेंगी. नये पाठ्यक्रम के तहत किताबों की छपाई शुरू कर दी गयी है. विद्यार्थियों को 20 मई तक किताबें उपलब्ध करा दी जायेंगी. भाषाओं के अतिरिक्त सभी वैकल्पिक विषयों की पाठ्यपुस्तकें वही होंगी, जिनका प्रकाशन एनसीइआटीइ द्वारा 11वीं-12वीं कक्षा के लिए निर्धारित किया गया है. इंटर के वर्तमान पाठ्यक्रम व सीबीएसइ के वर्तमान पाठ्यक्रम के आधार पर निम्नलिखित विषयों की पढ़ाई प्लस टू स्तरीय संस्थानों में करने का निर्णय मानव संसाधन विकास विभाग बिहार द्वारा लिया गया है. इसमें भाषा में कुल 12 विषय हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली और प्राकृत भाषाओं में प्रत्येक विद्यार्थियों को 11वीं व 12वीं कक्षा में अनिवार्यत: दो भाषाएं पढ़नी होंगी. यदि कोई विद्यार्थी चाहे तो भाषा समूह में से कोई तीसरी भाषा भी ले सकता है. लेकिन यह तीसरी भाषा इसके ऐच्छिक विषय की सूची में रहेगी. भाषा समूह के उक्त विषयों के पाठ्यक्रम सभी पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक जैसे होंगे. इसके अलावा वैकल्पिक विषय समूह में कुल 19 विषय गणित, भौतिकी विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, इंटरप्रेन्योरशिप, मल्टीमीडिया व वेब टेक्नोलॉजी और योग व शारीरिक शिक्षा में विद्यार्थी को अनिवार्यत: तीन विषयों का अध्ययन करना होगा. इसके अलावा विद्यार्थी चाहें, तो दोनों विषय (भाषा और वैकल्पिक) समूह में से किसी एक विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ सकते हैं.

11वीं और 12वीं में लाइव रिकॉर्डिंग और ग्रुप डिस्कशन पर मिलेगा वेटेज

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षक अलग-अलग विषय के टॉपिक वाइज लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे, ताकि विद्यार्थी घर बैठे भी पढ़ाई कर सकें. इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच ग्रुप डिस्कशन भी आयोजित की जायेगी. टीचर्स को लेक्चर रिकॉर्डिंग और विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन के आधार पर मंथली एसेसमेंट में वेटेज दिया जायेगा. एक यूनिट का 20 प्रतिशत वेटेज दिया जायेगा. कंटिन्यूएस एससेमेंट 60 अंकों का होगा जिसमें 31 अंक लिखित और 29 अंक स्पोकेन का होगा. फाइनल टर्म एसेसमेंट 100 अंकों का होगा जिसमें लिखित और स्पोकेन का वेटेज भी एड किया जायेगा. इसके आधार पर ही विद्यार्थियों का इंटरनल मार्क्स दिया जायेगा.

B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel