[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दारोगा के लापता पुत्र का शव निर्माणाधीन मकान में मिला

दारोगा के लापता पुत्र का शव निर्माणाधीन मकान में मिला

0
दारोगा के लापता पुत्र का शव निर्माणाधीन मकान में मिला

पटना सिटी. बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में रहने वाले दारोगा विजय कुमार शाही के 17 वर्षीय पुत्र अभिनव का शव खुद के निर्माणाधीन मकान की छत में बने कमरे से शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है. अभिनव बीते 20 मई से लापता था. वह सिमुलतला में दसवीं का छात्र था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला बाइपास थाने में 22 मई को दर्ज कराया था. अभिनव के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची बाइपास थाना पुलिस ने मामले में तफ्तीश आरंभ की. वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी. पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और छानबीन की. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात से ही निर्माणाधीन मकान से बदबू आ रही थी. सुबह जब परिजन व मुहल्ले के लोग निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तब देखा कि प्रथम तल्ला पर बने कमरे में जमीन पर शव पड़ा था. वहीं उसका मोबाइल फोन भी बंद पड़ा था. अभिनव के पॉकेट से पुलिस ने सल्फास की टिकिया और पैकेट बरामद किया. इसके अलावा वहां पर थर्मोकोल प्लेट, ग्लास और पानी का बोतल भी पुलिस को मिला है. मृतक के पिता विजय कुमार शाही अररिया में पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर पदस्थापित हैं. परिजनों ने बताया कि अभिनव गर्मी की छुट़्टी में एक मई को सिमुलतला स्थित छात्रावास से घर आया था. इसी बीच बीते 20 मई को घर से कुम्हरार कोचिंग जाने की बात कह कर निकला था. आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज में लापता होने वाले दिन अभिनव हाथ में एक पॉलीथीन लटका निर्माणाधीन मकान की ओर अकेले जाता दिखाई दे रहा है. पुलिस मृतक के मोबाइल डाटा को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel