[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बीएन कॉलेज : मैटलैब सॉफ्टवेयर के शिक्षण और शोध में उपयोगिता विषय पर 29 से दो दिवसीय कार्यशाला

बीएन कॉलेज : मैटलैब सॉफ्टवेयर के शिक्षण और शोध में उपयोगिता विषय पर 29 से दो दिवसीय कार्यशाला

0
बीएन कॉलेज : मैटलैब सॉफ्टवेयर के शिक्षण और शोध में उपयोगिता विषय पर 29 से दो दिवसीय कार्यशाला

संवाददाता, पटना

बीएन कॉलेज पटना में मैटलैब सॉफ्टवेयर का शिक्षण और शोध में कैसे उपयोग हो इस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राज किशोर प्रसाद ने विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि मैटलैब सॉफ्टवेयर का उपयोग इंजीनियरिंग की पढ़ाई में जितना ज्यादा हो रहा है, ट्रेडिशनल यूनिवर्सिटीज में विज्ञान विषयों की पढ़ाई में आज भी इसके काफी संकुचित प्रयोग हैं. जबकि शोध और विभिन्न विषयों के शिक्षण में इस सॉफ्टवेयर का व्यापक उपयोग है. इस कमी को ध्यान में रखते हुये कॉलेज में मैटलब की निर्माता कंपनी मैथ वर्क प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया तो उन्होंने मैटलैब के शिक्षण एवं शोध में उपयोग पर शिक्षकों एवं शोधार्थियों को दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाने का आश्वासन दिया था. इस वर्कशॉप में मैटलैब निर्माता मैथ वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से सीनियर इंजीनियर वर्कशॉप में ट्रेनिंग देंगे. कार्यशाला में केवल शिक्षक और रिसर्च स्कॉलर ही भाग ले सकेंगे तथा उन्हें मैटलैब के विभिन्न आयामों और उपयोग के बारे में जानकारी दी जायेगी. कार्यशाला के आयोजन के लिए भौतिक विभाग के शिक्षक डॉक्टर मनीष आनंद एवं गणित विभाग के शिक्षक डॉ अभिषेक शर्मा को कन्वेनर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही कॉलेज विभिन्न शिक्षक ऑर्गेनाइजिंग कमेटी और एडवाइजरी कमेटी में रखे गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel