[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश-लालू के बाद अब सुशील मोदी के लिए भारत रत्न की मांग, पटना में कई जगह लगे पोस्टर

नीतीश-लालू के बाद अब सुशील मोदी के लिए भारत रत्न की मांग, पटना में कई जगह लगे पोस्टर

0
नीतीश-लालू के बाद अब सुशील मोदी के लिए भारत रत्न की मांग, पटना में कई जगह लगे पोस्टर
पोस्टर के जरिए भारत रत्न की मांग

Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद रह चुके सुशील मोदी की जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है. आज पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसपर लिखा है कि सुशील मोदी को भारत रत्न दी जाए. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री की जयंती पर बिहार के चौक-चौराहे पर पोस्टर लगाकर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है.

राजधानी पटना में पोस्टर लगाकर कहा गया है कि सुशील कुमार मोदी का योगदान देश की राजनीतिक में अहम है. उनके योगदान को लेकर पोस्टर में लिखा गया है कि तू वो हस्ती है जो बंजर में भी झील दे, बिहार की तरक्की के लिए ये खुदा एक और सुशील दे.

नीतीश कुमार को भी भारत रत्न देने की उठी थी मांग

बता दें कि बिहार की राजनीति में नीतीश-लालू दोनों नेताओं को भारत रत्न देने की लगातार मांग उठती रही है. पिछले दिनों जब नीतीश कुमार और BJP के बीच तल्खी की बातें सियासत के बाजार में कही जा रही थी, उस समय भी भाजपा के नेताओ द्वारा नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई थी.

Also Read: सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहे मौजूद

लालू के लिए भी पटना के चौराहों पर लगा था पोस्टर

इससे पहले लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर भी पटना में पोस्टर लगाया गया था. जिसमें लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग की गई थी. राजद के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया गया था. यह मांग की गई थी कि लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिया जाना चाहिए.

Previous article प्लेयर ऑफ द सीरीज बने बुमराह, अपनी चोट पर पहली बार बोले, कभी-कभी आपको अपने…
Next article थाइलैंड में छुट्टियां मना कर वापस लौटे रणबीर कपूर, पापा की गोद में नजर आई बेबी राहा, फैंस बोले- वह एक प्रोटेक्टिव…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel